Site icon Badaun Today

आंधी से बदायूं में मची तबाही: सड़कें अवरुद्ध-बिजली गायब, दो युवकों की मौत, कई घायल

प्रतीकात्मक चित्र

बदायूं। जनपद में बुधवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। इसके बाद तेज हवाएं चलने लगी और आकाश में काले बादल छा गए। कुछ ही देरी के बाद बारिश होने लगी। इससे जहां पिछले दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। लेकिन दो युवकों को जान भी गवां दी। कई इलाकों में पेड़ टूटकर गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गयी हैं। साथ ही बिजली आपूर्ति ठप्प हो गयी। आंधी की वजह से कई लोग घायल हैं।

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अट्ठर्रा कुनिया निवासी पंकज और उसकी ताई नन्हीं देवी समेत गाँव के कई बच्चे तालाब किनारे आम बीनने गए थे। तेज आंधी में सभी लोग पेड़ से गिर रहे आम बीन रहे थे। इसी दौरान पेड़ की एक मोटी डाल टूटकर गिर गई, इसके नीचे पंकज और उसकी ताई दब गई। जबकि अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बमुश्किल दोनों को पेड़ के नीचे से निकाला। तब तक पंकज की मौत हो चुकी थी जबकि नन्ही देवी के हाथ में फ्रैक्चर आया है।

थाना क्षेत्र के ही गांव कुतरई में बुधवार शाम तेज आंधी में दीवार गिर गई। आंधी आने के दौरान कई लोग दीवार किनारे बैठे थे। आंधी का झोंका आने से दीवार भरभराकर गिर गई। उसके नीचे आठ वर्षीय अयान पुत्र युसुफ, दीपक, सुभाष और एक महिला दब गई। परिवार वाले घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने अयान को मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा कादरचौक थाना क्षेत्र के टिकन्ना गांव में आटा चक्की की दीवार ढहने से जागन और सुधाकर घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल लाया गया, वहां से सुधाकर को हायर सेंटर रेफर किया गया है। काफी देर तक चली आंधी की तेज हवाओं ने जिले में कई स्थानों पर क्षति पहुंचाई है। जिले के विभिन्न आंतरिक सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। इसके अलावा आंधी से किसानों को भी भारी नुकसान हुआ। आम की फसल झडने के अलावा विधुत आर्पूित भी बाधित हो गयी है।

Exit mobile version