ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Thursday, June 1, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, मारपीट- मची अफरातफरी

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
June 12, 2021
उझानी: दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, मारपीट- मची अफरातफरी
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गाँव सकरी जंगल में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। मारपीट में दो लोग घायल हैं। वहीं अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

ग्राम सकरी जंगल निवासी मुख्तियार पुत्र निसार अहमद गाँव में फेरी लगाता है। शनिवार शाम को मुख्तियार गाँव में सामान बेच रहा था, इसी दौरान मुख्तियार का ओवेंद्र पाल सिंह पुत्र प्रेमपाल से मोलभाव को लेकर विवाद हो गया। दोनों में जब कहासुनी बढ़ी तो परिवार के लोग भी आमने सामने आ गए। इसी बीच मुख्तियार के चाचा इकरार हुसैन ने अपने बेटों इमरान, फुरकान, भतीजे तलहा पुत्र सलाउद्दीन समेत करीबन 10 लोगों के साथ हाथों में लाठी-डंडे और ईंटें लेकर ओवेंद्र सिंह के घर पर ही हमला बोल दिया।

गाँव में किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, वीडियो में करीबन 60 वर्षीय इकरार हुसैन हाथ में चप्पल लेकर ओवेंद्र सिंह पर बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ खड़े युवक भी ईंटें और डंडे मार रहे हैं। हालाँकि जब ओवेंद्र सिंह के बेटे पप्पू सिंह ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो तलहा ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। दो पक्षों के बीच मारपीट से गाँव में अफरातफरी मच गयी। जैसे तैसे बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया गया।

विवाद शांत होने के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इस मारपीट में पप्पू सिंह और इमरान घायल हुए हैं, उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। इसके अलावा पप्पू सिंह की पत्नी निशा सिंह और ओवेंद्र सिंह को भी हल्की चोटें आई हैं। ओवेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग दबंग प्रवर्ती के हैं जिससे अक्सर झगड़ा होता है, अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो घर बेचकर गाँव छोड़ चले जाएंगे। वहीं पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी: खेत में मिला दस दिन से घर से लापता युवक का शव

Next Post

पत्नी, सालों और परिजनों की प्रताड़ना से तंग युवक ने की आत्महत्या

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

3 days ago
उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ
उझानी

उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ

6 days ago
उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत
उझानी

उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत

2 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!