ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

रेलवे स्टेशन पर बवाल के बाद पुलिस के साथ बदायूं वापस लौटी किशोरी

by Badaun Today Staff
September 27, 2024
in दातागंज
A A
रेलवे स्टेशन पर बवाल के बाद पुलिस के साथ बदायूं वापस लौटी किशोरी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

देहरादून/बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं से प्रेमी से मिलने उत्तराखंड के देहरादून पहुंची किशोरी वापस लौट आई है। युवती को बदायूं पुलिस लेने पहुंची थी। फिलहाल उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। इससे पहले देहरादून रेलवे स्टेशन पर खासा बवाल हुआ था। घटना के बाद शुक्रवार को भी बाजार बंद रहा।

ADVERTISEMENT

थाना दातागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला अरेला निवासी अजय सिंह देहरादून के सेलाकुई के इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी करता है। उसका अपनी पड़ोसी दूसरे समुदाय की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार को अचानक युवती घर से गायब हो गई। परिजन ने काफी तलाश किया लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने दातागंज कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
इस बीच किशोरी देहरादून रेलवे स्टेशन पहुँच गयी, किशोरी ने अपने प्रेमी अजय को फोन करके रेलवे स्टेशन बुलाया जिसके बाद बवाल हो गया। इस बीच दातागंज पुलिस किशोरी को वापस लाने के लिए रवाना हो गयी। वहीं जीआरपी युवती को लेकर हरिद्वार पहुंची। हरिद्वार में युवती को दातागंज पुलिस को सौंप दिया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस उसे दातागंज कोतवाली ले आई। यहां पहले मेडिकल कराया और उसके बाद युवती का बयान लिया गया। इसके बाद उसे मां-बाप के सुपुर्द कर दिया गया।  किशोरी ने बताया है कि वह अपनी स्वेच्छा से देहरादून गई थी। लड़के का कोई दोष नहीं है। अब वह अपने मां-बाप के पास जाना चाहती है।

क्या है पूरा मामला?
किशोरी ने अजय सिंह को देहरादून रेलवे स्टेशन पर बुलाया था, करीब 11 बजे वो स्टेशन पहुंचा और किशोरी को वापस जाने के लिए कहने लगा लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं हुई। वहीं युवती के देहरादून पहुँचने की भनक उसके परिवार को लगी तो उन्होंने इसकी जानकारी देहरादून में अपने रिश्तेदारों को दी। तभी स्टेशन पर मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंच गए और उन्होंने युवक के साथ मारपीट की। इस घटना की सूचना दूसरे समुदाय के लोगों को मिली तो वो भी एकत्र होकर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। यहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पत्थरबाजी में पुलिस की गाड़ी सहित कुछ प्राइवेट गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। दोनों ओर से चले पत्थर में लोगों को चोटें भी आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल ने लाठियां फटकारकर दोनों समुदाय के लोगों को तितर-बितर किया। देर रात एसएसपी अजय कुमार ने भी स्टेशन पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

वीडियोग्राफी भी हुई
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सख्त ऐक्शन भी लिया है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर पत्थरबाजी की घटना की पुलिस ने वीडियोग्राफी की। पुलिस ने मौके से पत्थर और वीडियो फुटेज को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इस मामले में 30 से 35 नामज़द और 150 अज्ञात के ख़िलाफ़ कोतवाली मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जो भी घटना को लेकर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बवाल के बाद बाजार बंद
देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को दो पक्षों में हुए बवाल के बाद शुक्रवार को भी हंगामा हुआ। पुलिस ने बजरंग दल के नेता और व्यापारी विकास वर्मा को गिरफ्तार किया। अचानक पलटन बाजार पहुंची पुलिस में जैसे ही विशाल वर्मा को गिरफ्तार किया। उसके तुरंत बाद पलटन बाजार में हंगामा शुरू हो गया। हजारों की संख्या में व्यापारी घंटाघर पर धरने पर बैठ गए। चारों तरफ से ट्रैफिक बंद कर दिया गया। वहीं इस समर्थन में भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और कई भाजपा नेता ही पहुंच गए। उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की, इसके बाद विशाल वर्मा को छोड़ने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

ShareTweetSend
Previous Post

प्रेमी से मिलने पहुंची बदायूं की किशोरी, दो समुदायों में भिड़ंत, जमकर हुई पत्थरबाजी

Next Post

सचिन के खिलाफ पत्नी ने भी दर्ज कराया केस: महिलाओं से ठगी के लिए बनाया गैंग, आधी रात में करता है काला जादू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!