ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी में फिर हुई चोरी, भाग रहे बदमाशों से भिड़ी लड़कियां

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
August 30, 2022
उझानी में फिर हुई चोरी, भाग रहे बदमाशों से भिड़ी लड़कियां
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी। कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौंसले बुलंदियों पर हैं। गाँव गंगौरा में एक घर पर सोमवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से नकदी और जेवरात भरा बक्सा उठा ले गए। चोरों को भागते हुए एक महिला ने देख लिया। जिसके बाद परिवार की लड़कियों की उनसे भिडंत भी हुई लेकिन चोर भागने में कामयाब हो गए। 

गांव निवासी रामऔतार पुत्र दुलार का परिवार सोमवार रात आँगन में सो रहा था। जबकि रामऔतार नगर के एक कोल्डस्टोरेज में काम कर रहे थे। मध्यरात्रि करीबन साढ़े 12 बजे चोर  मौका देखकर घर में दाखिल हो गए। चोर सीधे कमरे में पहुँचे और यहाँ से एक बक्सा ले जाने लगे। आहट होने पर रामऔतार की पुत्रबधू मीना की आंख खुल गई। उसने उनके इरादों को भांपते हुए शौर मचा दिया। जिसके बाद घर के अन्य सदस्य भी जाग गए। 

इसके बाद चोर बक्सा लेकर मुख्य दरवाजे से भागने लगे तो रामऔतार की भतीजी हेमलता, शर्मीला और बेटी बेबी ने उनके पीछे दौड़ पड़ी। चोरों ने खुद को फंसता देख मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद करने की कोशिश की तो तीनों लड़कियों ने दरवाजा पकड़ लिया। खींचतान में हेमलता की ऊँगली लोहे के दरवाजे में फँस गयी जिससे वह चोटिल हो गई, साथ ही दरवाजे का कुंडा भी टूट गया और उनके हाथ के पकड़ ढीली हो गई। जिसके बाद चोर रफूचक्कर हो गए थे। 

शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान चोरों को घेरने का प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीणों को चकमा देकर चोर मौके से भाग निकले। बाद में गांव के बाहर तालाब के पास कीमती सामान की छंटनी कर खाली बक्सा डालकर भाग गए।

रामऔतार ने बताया कि बक्से से सोने की चैन, अंगूठी, वैसर, कुंडल, पैंडल और चांदी की विछुआ, दो जोड़ी पाजेब, खडुआ समेत 20 हजार रुपए नकद गायब हैं। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुँचीं और मामले की जानकारी ली।

एक के बाद एक वारदात
उझानी क्षेत्र में एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। रविवार चोरों ने कछला हाइवे किनारे लगे पीएनबी शाखा के एटीएम से छेड़छाड़ कर साढे नौ हजार रुपए भी चोरी कर लिए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी है। इससे पहले चोरों ने दिल्ली हाइवे पर दो वारदातों को अंजाम दिया।

ShareTweetShareSend
Previous Post

सहसवान में गन प्वाइंट पर शराब सेल्समैन से सवा लाख रुपये की लूट

Next Post

उझानी में सिपाही ही करवा रहा सट्टा, सटोरिया से बातचीत की ऑडियो वायरल, आईजी तक पहुँचा मामला

Related Posts

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व जांच शिविर का लिया लाभ
उझानी

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व जांच शिविर का लिया लाभ

2 weeks ago
उझानी में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़
उझानी

कनपटी पर तमंचा रखकर भैंस ले गए बदमाश, तीन गांवों से 7 भैंस चोरी

3 weeks ago
उझानी में सटोरियों से लोग हुए परेशान, पुलिस से शिकायत करने पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
उझानी

उझानी में सटोरियों से लोग हुए परेशान, पुलिस से शिकायत करने पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

4 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!