ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी में घर में घुसकर चोरी की वारदात, फायरिंग कर भागे बदमाश

by Badaun Today Staff
May 5, 2022
in अपराध, उझानी
A A
उझानी में घर में घुसकर चोरी की वारदात, फायरिंग कर भागे बदमाश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

उझानी (बदायूं)। नगर के मोहल्ला अहीरटोला में बदमाशों ने बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान में घुसे बदमाशों की भनक लगने पर जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने भागते हुए हवाई फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

बुधवार देर रात करीबन 2 बजे अहीरटोला निवासी ऋषिपाल यादव के घर में बदमाश घुस गए। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। बदमाशों ने कमरे के अंदर बैग में रखे हुए एक लाख 75 हजार रूपये निकाल लिए, इसके बाद बक्से का ताला तोड़ने लगे। अचानक घर में खटपट की आवाज हुई तो कमरे के बाहर सो रहे उनके बेटे अनिल यादव की आँख खुल गयी। जिसके बाद बदमाश घर से निकलकर भागे।

शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य लोग और पड़ोसी भी जाग गए तो उन्होंने बाहर निकलकर बदमाशों का पीछा किया, थोड़ी दूर जाकर उन्होंने ने पलट कर बंदूक से हवा में फायर कर दिया। जिससे सभी लोग डर के मारे वहीं रूक गए। बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे। सूचना पर 112 भी पहुंची। गली में एक सीसीटीवी कैमरे में बदमाश भागते हुए नजर आ रहे हैं हालाँकि तस्वीर धुंधली होने के कारण उन्हें पहचानना मुश्किल है। अनिल यादव ने थाने में तहरीर दी है।

इससे पहले चोरों ने मोहल्ले के ही शिवम सक्सेना व शिशुपाल यादव के घर में घुसने की कोशिश की लेकिन परिवार के लोगों की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिसके बाद चोर छत से कूद कर फरार हो गये।

शिक्षक के घर चोरी का नहीं हुआ खुलासा
बीते साल अक्टूबर में पड़ोसी मोहल्ले बहादुरगंज में एमजीपी कॉलेज के सेवानिवृत्त अध्यापक यूके मिश्रा के घर चोरी हुई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में चोर 60 हजार रुपये नकद, पांच सोने की अंगूठी, एक हाथफूल, चार जोड़ी पायल, 20 चांदी के सिक्के, 12 सोने की चूड़ी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। गृहस्वामी के बेटे स्वप्निल की ओर से करीब 20 लाख रूपये की चोरी की तहरीर पुलिस को सौंपी गई लेकिन करीबन 6 महीने बीतने के बावजूद घटना का खुलासा नहीं हुआ है।

ShareTweetSend
Previous Post

आंधी से बदायूं में मची तबाही: सड़कें अवरुद्ध-बिजली गायब, दो युवकों की मौत, कई घायल

Next Post

तीन बच्चों और पति को छोड़ महिला ने प्रेमी से की मंदिर में शादी, अपना धर्म भी बदला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!