ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 18, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

चोरों का आतंक: अब द्वारिकाधीश मंदिर में हजारों की चोरी

by Badaun Today Staff
July 17, 2021
in अपराध, बदायूं
A A
चोरों का आतंक: अब द्वारिकाधीश मंदिर में हजारों की चोरी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। जनपद में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस के दावे के मुताबिक दिन-रात चौकसी बरती जा रही है लेकिन फिर भी चोरों ने आतंक मचाया हुआ हैं। चोर रोज किसी न किसी घर, दुकान और मंदिर को निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार रात शहर के द्वारकाधीश मंदिर में घुसे चोरों ने करीब ढाई हजार रुपये की नगदी समेत चांदी के बर्तन, फूल व पीतल के थाल व अन्य सामान पार कर दिया। इससे पहले उझानी के शिव मंदिर में हजारों की चोरी हो चुकी है। बीते दो दिन में दो मंदिरों में एक के बाद एक चोरियां होने से लोग डरे हुए हैं।

ADVERTISEMENT

सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला चाहमीर में द्वारकाधीश मंदिर स्ठित है। यहाँ रविवार से मंदिर का दो वर्षीय वार्षिकोत्सव की तैयारी चल रही है, इसी क्रम में लोगों का आना जाना लगा हुआ है। पुजारी श्रीकांत शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम आरती के दौरान भक्तों के साथ चोर भी शामिल हो गए और मंदिर में कहीं जाकर छिप गए। इसके बाद पुजारी मंदिर बंद कर अपने घर चले गए। चोरों ने रात को इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया।

शनिवार सुबह जब पुजारी ने मंदिर के कपाट खोले तो चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने बताया कि चोर बिहारी जी का चांदी का कटोरा व चम्मच के अलावा सजावट का सामान और फूल पीतल के बर्तन ले गए हैं। चोर वार्षिकोत्सव के लिए आए चढ़ावे के ढाई हजार रुपये भी चोर ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर का मुआयना किया।

इससे पहले गुरुवार रात को कस्बा उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे स्थित शिव मंदिर में दीवार फांदकर चोर घुस आए। चोरों ने दो दान पात्रों का ताला तोड़कर करीबन 7 हजार रुपए की नगदी निकाल ली। साथ ही महंत के बिस्तर से भी करीबन 3 हजार रुपये गायब कर दिए। चोरों ने मंदिर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ वहां रखे दो साउंड सिस्टम भी चोरी कर लिए।

ShareTweetSend
Previous Post

पैमाइश करने गए लेखपाल पर हमला, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

डेढ़ लाख की कीमत के 23 कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!