उझानी। नगर में ईद का त्यौहार बड़ी अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। आज शनिवर सुबह ईदगाह पर नमामजियों ने कंधे से कंधा मिलाकर नमाज अता की । देश मे अमन चैन और भाईचारें व सलामती की दुआ मांगी। सौहार्द कायम रहे इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने चाक चौबंध व्यवस्था की थी।
पवित्र रमजान महीने की समाप्ति के मौके पर मनाया जाने वाला खुशियों का त्योहार ईद धूमधाम से मनाया जा रहा है। सहसवान रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज के लिए सुबह से नमाजियों को आना शुरू हुआ। इस मौके पर हजारों लोगों ने नामज अता की। एक ओर जहां अल्लाह की इबादत में नमाजियों ने सिर झुकाए वहीं अमन चैन के लिए हजारों हाथ उठे। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के मौके पर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गयी।
ईद उल फितर को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह पहुंच कर पुलिस प्रशासनिक आधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जाजय लेने के साथ ही लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं ईदगाह पर नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की।
Discussion about this post