Site icon Badaun Today

उझानी के शिव मंदिर में हजारों की चोरी

उझानी (बदायूं)। जनपद में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। चोरों ने गुरुवार देर रात उझानी कोतवाली क्षेत्र के मंदिर में दानपात्र को अपना निशाना बनाया। साथ ही साउंड सिस्टम भी उठा ले गए।

कस्बे में उझानी-बदायूं मार्ग पर पंडित जी पेट्रोल पम्प के सामने शिव मंदिर है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गाँव देहमा निवासी हरपुरी यहाँ महंत हैं। उनके साथ ही उझानी क्षेत्र के गंगौरा निवासी सेवायत प्रेमचन्द्र भी रहता है। रात करीबन 12 बजे दोनों सो गए, इसी दौरान चोर मंदिर की ऊंची चारदीवारी को फांद कर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों से सबसे पहले परिसर में बने एक मंदिर के पिछले गेट का ताला दिया, यहाँ से चोरों ने दानपात्र से करीबन 4 हजार रुपए और दो साउंड सिस्टम गायब कर दिया।

इसके बाद चोर छत पर बने शेरावाली माता के मंदिर में पहुँच गए, यहाँ से चोरों ने करीबन 3 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दोनों ही दानपत्र से कागजी नोट चोरी किए जबकि सिक्के को छोड़ दिया। इसके अलावा चोरों ने महंत के बिस्तर से भी करीबन तीन हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। महंत ने बताया कि मंदिर के बरामदे में उनके बिस्तर के नीचे 3 हजार रुपए रखे थे, वो भी गायब हैं।

घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब महंत हरपुरी एवं सेवायत प्रेमचन्द्र नियमित रूप से प्रात: पूजा के लिए परिसर में बने मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर के अंदर घुसे तो नजार देखकर अवाक रह गए। उनके द्वारा डायल-112 पर सूचना पर पुलिस पहुंची।

Exit mobile version