ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

जमीन को लेकर खूनी संघर्ष में तीन की मौत, उझानी में पुलिस की दबिश

by Badaun Today Staff
January 11, 2023
in उझानी, उत्तर प्रदेश
A A
जमीन को लेकर खूनी संघर्ष में तीन की मौत, उझानी में पुलिस की दबिश

फोने पर बात करते हुए मनोज कुमार (File Photo)

Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बरेली/बदायूं। बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में बदायूं से सटी रामगंगा कटरी के गांव गोविंदपुर में जमीनी रंजिश में बुधवार शाम तीन लोगों की हत्या कर दी गई। कई घंटे ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। उधर, पुलिस ने आरोपी के उझानी स्थित घर में दबिश दी हालाँकि सभी फरार बताये जा रहे हैं।

घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव की है। ग्राम पंचायत कटका रमन के पास कुडरी के खेतों में सरदार जी के झाले पर बुधवार देर शाम जमीनी विवाद में गोलीबारी हुई। फायरिंग में सरदार परमवीर सिंह, देवेंद्र सिंह और एक अन्य की मौत हो गई। वहीं, सुरेश पाल सिंह तोमर समेत दो-तीन लोग घायल हो गए।

पूर्व प्रधान पक्ष ने दिया ट्रिपल हत्याकांड को अंजाम
सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया कि तीनों मरने वाले पंजाब के रहने वाले हैं। इस ट्रिपल मर्डर का आरोप पूर्व प्रधान सुरेश पाल सिंह तोमर और उसके समर्थकों पर है। सुरेश रायपुर हंस का पूर्व प्रधान है।

उझानी में घर पर छापामारी
तिहरे हत्याकाण्ड में आरोपी सुरेश तोमर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी शुरू कर दी है। सुरेश तोमर का परिवार जनपद बदायूं के थाना उझानी के मोहल्ला किलाखेड़ा में रहता है। थाना प्रभारी मनोज कुमार समेत पुलिस बल यहाँ भी पहुँचा लेकिन घर में सन्नाटा पसरा हुआ था। घटना के बाद से ही परिवार भी फरार है।

बिल्सी से लड़ा था चुनाव
साल 2012 विधानसभा चुनाव में सुरेश पाल सिंह तोमर से बिल्सी सीट से चुनाव लड़ा था। इस सीट पर बसपा के हाजी मुसर्रत अली बिंट्टन ने 57577 मत पाकर सीट पर कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर सपा के विमलकृष्ण अग्रवाल रहे जिन्हें 49211 वोट मिले जबकि महान दल के सुरेश तोमर तीसरे स्थान पर रहे इन्हें 23352 वोट मिले थे।

ShareTweetSend
Previous Post

बदायूं में तीन किराना दुकानों में लाखों की चोरी

Next Post

खूनी संघर्ष में तीन की मौत के बाद 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उझानी के तीन युवक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!