ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 8, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

तिहरा हत्याकांड के शूटर विक्रम समेत दो गिरफ्तार

by Badaun Today Staff
November 11, 2022
in अपराध, बदायूं
A A
तिहरा हत्याकांड के शूटर विक्रम समेत दो गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सथरा में हुए तिहरा हत्याकांड में पुलिस ने 15 हजार का इनामी शूटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जबकि एक हिस्ट्रीशीटर व मुख्य आरोपी का बेटा अभी भी फरार हैं। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके बेटे को जेल भेज दिया था।

उसहैत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी व माँ की घर में ही बीते माह 31 अक्टूबर की शाम गोली मारकर वीभत्स हत्या कर दी गयी थी। राकेश के भाई राजेश गुप्ता ने इस मामले में रविंद्र पाल दीक्षित, उसके बेटे सार्थक दीक्षित, अर्चित दीक्षित समेत उनके चालक विक्रम उर्फ विक्की और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या, बलवा और साजिश रचने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविंद्र और उसके बेटे सार्थक को बाद में गिरफ्तार कर लिया था।

शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य शूटर विक्रम उर्फ विक्की और अवनीश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सथरा गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि विक्रम मुख्य आरोपी रविंद्र का दाहिना हाथ था। वह असलहे लेकर उसके साथ चलता था। इस हत्याकांड में फरार होने के बाद उस पर पंद्रह हजार का इनाम था।

राकेश गुप्ता, मां शांति देवी और पत्नी शारदा गुप्ता

इस हत्याकांड में एक आरोपी अवनीश प्रकाश में आया है, अवनीश सबसे पहले मृतक राकेश गुप्ता के घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हुआ और सुनियोजित ढंग से उनसे बात करने लगा। इसी बीच बाकी के आरोपी घुसे और गोलियां मारकर तीनों की हत्या कर डाली। एसओ उसहैत अवधेश सेंगर ने बताया कि चांद मियां नाम का शूटर समेत रविंद्र के दूसरे बेटे अर्चित दीक्षित की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजनीतिक रंजिश में हुआ था हत्याकांड
राकेश गुप्ता समेत तीन लोगों की हत्या राजनैतिक रंजिश में हुई थी। राकेश के पिता रामकृष्ण गुप्ता पर रविन्द्र दीक्षित के पिता रामदेव दीक्षित की हत्या का आरोप लगा था। वर्ष 2007 में राकेश गुप्ता के भाई नरेश गुप्ता की उनके ही घर सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें रविन्द्र दीक्षित का नाम सामने आया था।

2007 में बने थे ब्लॉक प्रमुख
राकेश गुप्ता के परिवार का राजनीति से पुराना नाता था। साल 2007 में बसपा शासनकाल में वह उसावां के ब्लाक प्रमुख थे। जबकि उनकी मां भी ग्राम प्रधान रही थीं। वह खुद सपा शासनकाल में साल 2015 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। उनके छोटे भाई राजेश की पत्नी संध्या गुप्ता भी सपा शासन में ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

ककोड़ा मेले में सांप से खेलना युवक को पड़ा भारी, डसने से हुई मौत

Next Post

प्रधान के बेटे पर पंचायत घर में उत्पात का आरोप, सहायक संघ का विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!