ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, June 2, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

गंगा में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
June 13, 2018
गंगा में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

कछला। कछला गंगाघाट पर गंगास्नान करते समय बुधवार की सुबह फिरोजाबाद के पांच श्रद्धालु गंगा में डूब गए। उनमें से तीन श्रद्धालु को बचा लिया गया, जबकि दो श्रद्धालु सगे भाइयों की मौत हो गई।

हादसा बुधवार को सुबह करीब 9 बजे के बाद हुआ। फिरोजाबाद के द्वारिकापुरी निवासी चरण सिंह अपने दो बेटे 28 वर्षीय अजीत और 22 वर्षीय अंकित, पुरोहित और दो अन्य युवकों के साथ गंगास्नान के लिए कार से पहुंचे थे। चरण सिंह अपनी वैगेनार कार में बैठे हुए थे। इधर अजित और अंकित सहित पांचो लोग गंगा स्नान के लिए उतर गए। स्नान के वक्त पांचो युवक गहरे पानी की ओर चले गए। अचानक पांचो लोग गहरे जल में डूबने लगे तब आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो चरण सिंह कार से उतरकर दौड़े। तभी किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। गोताखोरों ने छलांग तीन लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन अजीत और अंकित का कुछ पता नहीं चल सका।

कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को गंगा से बाहर निकाला गया। अंकित की मौत हो चुकी थी, जबकि अजीत की हालत गंभीर थी। उसे तत्काल चिकित्सा की जरूरत थी। बाद में अपनी कार से अजीत को सोरों चिकित्सालय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता की आंखों के सामने एक साथ दोनों पुत्रों की मौत हो जाने उसका कलेजा फट गया। युवकों के शव पुलिस ने हिरासत में ले लिये लेकिन परिजन उन्हें बिना पोस्टमार्टम करवाए ही साथ ले गए।

ShareTweetShareSend
Previous Post

मदद के बहाने बदला एटीएम कार्ड, खाते से निकाले 12 हजार

Next Post

अलविदा जुमा पर रोजेदारों ने सजदे में झुकाया सिर

Related Posts

गर्भवती को निजी क्लीनिक में ले गयी आशा वर्कर, माँ-बच्चे दोनों की मौत
कछला

गर्भवती को निजी क्लीनिक में ले गयी आशा वर्कर, माँ-बच्चे दोनों की मौत

2 months ago
आधी रात में जागा प्रशासन, दफनाने की बजाए गोवंश पर डाला रेत, कुत्तों ने फिर नोचा
कछला

आधी रात में जागा प्रशासन, दफनाने की बजाए गोवंश पर डाला रेत, कुत्तों ने फिर नोचा

2 months ago
कछला गंगा घाट पर गोवंशो की मौत, शवों को नोच रहे कुत्ते और कौवे, कई कंकाल भी मिले
कछला

कछला गंगा घाट पर गोवंशो की मौत, शवों को नोच रहे कुत्ते और कौवे, कई कंकाल भी मिले

3 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!