ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, March 13, 2026
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में दो अफसरों की गोली मारकर हत्या

by Badaun Today Staff
March 12, 2026
in बदायूं
A A
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में दो अफसरों की गोली मारकर हत्या
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में गुरुवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

ADVERTISEMENT

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का सैंजनी गांव में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट है। यहां पराली से हर दिन 14 मीट्रिक टन ईंधन का उत्पादन किया जाता है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सैंजनी निवासी अजय प्रताप सिंह कुछ लोगों के साथ जबरन प्लांट पर घुस आया। उसने प्लांट पर नोएडा निवासी मुख्य प्रबंधक परियोजना सुधीर गुप्ता (55) और बरेली निवासी उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा (40) पर ऑटोमैटिक गन से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। वारदात से प्लांट में दहशत फैल गई। इस बीच हमलावर मौका पाकर कार लेकर वहां से भाग गया। वहीं दोनों अधिकारियों को घायल अवस्था में दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ ही आला अफसर मौके पर पहुंच गए। 

जनवरी में हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि कर्मचारी को कंपनी से निकालने के बाद करीब छह महीने से विवाद चल रहा था। इससे पहले भी आरोपी छह फरवरी को प्लांट में घुसकर दोनों अफसरों पर जानलेवा हमला कर चुका था।  अजय प्रताप सिंह ने प्लांट में उत्पात मचाया था। इस पर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। फर्म भी ब्लैक लिस्टेड कर दी गई थी। इस पर उसने सुधीर गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी थी। उस वक्त अजय प्रताप सिंह ने खुद को नोएडा और शाहजहांपुर के कुख्यात गैंगस्टर गिरोहों से जुड़ा बताया। अपने शरीर पर चाकुओं के निशान दिखाते हुए कहा था कि वह सबको सबक सिखा देगा।

इसके बाद आरोपी ने अफसरों की गाड़ियों का पांच किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान उसने बार-बार ओवरटेक कर अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा ने 4 फरवरी को एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने सिक्योरिटी मांगी थी। सुधीर गुप्ता अजय की धमकियों से इस कदर खौफ में थे कि उन्होंने वीआरएस ले लिया था। 31 मार्च को उन्हें चार्ज छोड़ना था। बावजूद इसके आरोपी पर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

एसएसपी डॉ ब्रजेश सिंह ने बताया कि प्लांट में ऑफिसर्स मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्लांट का पूर्व वेंडर आता है और फायरिंग करने लगता है। तत्काल घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ShareTweetSend
Previous Post

सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, महिला डॉक्टर पर लगाया वसूली का आरोप

Next Post

एचपीसीएल अधिकारियों की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी और दरोगा निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

Advertisement

Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!