ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, March 7, 2026
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

पीएम आवास की किश्त से विधवा समेत दो महिलाओं के 40 हजार हड़पे, डीएम से शिकायत

by Badaun Today Staff
March 6, 2026
in उझानी
A A
पीएम आवास की किश्त से विधवा समेत दो महिलाओं के 40 हजार हड़पे, डीएम से शिकायत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी। प्रधानमंत्री आवास योजना में मदद कराने के नाम पर एक युवक द्वारा पैसे लेने का मामला सामने आया है। एक विधवा समेत दो महिलाओं ने पड़ोसी युवक पर 40 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी युवक एक नेताजी का व्यवासिक कामकाज संभालता है।

ADVERTISEMENT

नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी महिला तसकीम के पति अख्तर शाह की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पति के गुजर जाने के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी तसकीम के कंधों पर आ गई। तीन छोटे बच्चों के पालन-पोषण के लिए वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का गुजारा कर रही है। तसकीम ने बताया कि गरीबी और कच्चे मकान की समस्या को देखते हुए उसने करीब एक साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। योजना के तहत पहली किश्त मिलने पर उसे उम्मीद जगी कि अब उसके बच्चों के सिर पर पक्की छत हो सकेगी।तसकीम का कहना है कि आवास के सर्वे के दौरान जिम्मेदारों के साथ मुबारक पत्र मुन्नवर भी आता था। जब मकान की पहली किश्त मिली, तब मुबारक ने आवास का काम आगे बढ़ाने और मदद कराने की बात कहकर उससे 20 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद जब दूसरी किश्त आने का समय आया तो आरोपी ने उससे 5 हजार रुपये और मांगे। महिला का कहना है कि जब उसने और पैसे देने से मना कर दिया तो मुबारक ने किश्त रुकवा देने की धमकी दी।

महिला का आरोप है कि उसका मकान का निर्माण अधूरा रह गया। निर्माण रुक जाने के कारण वह अपने तीनों बच्चों के साथ अब खाली मैदान में तिरपाल डालकर रहने को मजबूर है। कड़ाके की ठंड, बारिश इसी तिरपाल में निकल गयी। अब गर्मियों में परेशानी और भी बढ़ रही है। इसी मोहल्ले की निवासी नशीम पत्नी नन्हे सलमानी ने भी मुबारक पर इसी तरह का आरोप लगाया है। नशीम के अनुसार प्रधानमंत्री आवास की पहली किश्त मिलने के बाद मुबारक ने उनसे भी 20 हजार रुपये ले लिए और अब वह और पैसे की मांग कर रहा है।

शुक्रवार को दोनों पीड़ित महिलाओं ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। इसके बाद उनके साथ जिलाधिकारी अवनीश राय को लिखित शिकायत दी गई। ओमकार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर महिलाओं से पैसे लेने का मामला गंभीर है। प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

वहीं तसकीम का आरोप है कि शिकायत करने के बाद से आरोपी पक्ष उन पर समझौते का दबाव बना रहा है। देर शाम आरोपी के घर की कुछ महिलाएं उनके घर आईं और शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया। विरोध करने पर मारपीट की धमकी भी दी गई। इस संबंध में जब आरोपी मुबारक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया। उनका कहना है कि किसी के बहकावे में आकर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

होली पर अपने आसपास के जानवरों का भी रखें ख्याल, रंगों से बचाएँ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

Advertisement

Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!