ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 18, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बालाजी दर्शन करने जा रहे बदायूं के परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

by Badaun Today Staff
February 21, 2021
in बदायूं
A A
बालाजी दर्शन करने जा रहे बदायूं के परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं/मथुरा। शनिवार तड़के शहर के अशोक नगर सिविल लाइन निवासी परिवार मथुरा में सड़क हादसे की चपेट में आ गया। हादसे में कार सवार दो युवतियों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवो का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर दुख जताया है। साथ ही वरिष्ठ अघिकारियों को हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी के अनुसार अशोक नगर सिविल लाइन निवासी प्रभाकर शर्मा(42) बदायूं से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। उनके साथ कार में बेटा रोहित शर्मा(18), बेटी काजल शर्मा(15) और सिमरन शर्मा(20), पत्नी नीलम शर्मा(40) और उनका दामाद नई दिल्ली के भजनपुरा निवासी मनीष शर्मा(22) सहित कार ड्राइवर अमरपाल सिंह(41) थे। अचानक ही मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र में मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर कोयल रेलवे फाटक के पास उनकी कार की ट्रक में पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पाकर पहुंची राया थाना पुलिस ने कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। इनमें रोहित, सिमरन काजल और मनीष दम तोड़ चुके थे। जबकि नीलम, प्रभाकर और कार चालक अमरपाल सिंह घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के सूचना दे दी है। वहीं ट्रक को कब्जे में लिया। घटना के बाद काफी देर तक वहां जाम लगा रहा।

ShareTweetSend
Previous Post

अगर पुलिस आपको गिरफ्तार करती हैं तो क्या हैं आपके अधिकार, जानिए?

Next Post

उझानी की बैंक से तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने वाले चार युवक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version