ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Thursday, November 30, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
September 3, 2021
भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। शहर के लावेला चौक पर स्थापित की गयी परशुराम की प्रतिमा का अनावरण व चौक का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए भगवान परशुराम प्रकाश पुंज है।

शुक्रवार को विधायी एवं न्याय, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री ब्रजेश पाठक ने नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता के साथ परशुराम चौक का लोकार्पण किया एवं भव्य प्रतिमा का अनावरण कर भगवान परशुराम को माल्यार्पण किया। कार्यक्रम विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन सम्पन्न हुआ। भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। जिसके बाद अतिथियों का सम्मान उनको फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट किये गए साथ ही स्मृति चिन्ह भी दिए।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए भगवान परशुराम प्रकाश पुंज है उनकी क्षमाशीलता, दानशीलता, सनातन मर्यादा, न्यायप्रियता, मातृ-पितृ भक्ति समस्त मानवीय समाज के लिए अनुकरणीय एवं वंदनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ब्राह्मणों समेत सर्वसमाज का सम्मान सुरक्षित है। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री नगर विकास महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भगवान परशुराम का पूरा जीवन ही समाज व समाज की बुराइयों को समाप्त करने को समर्पित रहा है। उन्होंने सभी को भारत माता के सम्मान में एक जुट रहने का प्रण दिलाया।

चेयरपर्सन दीपमाला गोयल ने कहा कि शहर के सौंदर्यकरण में एक कदम और बढ़ाते हुए भगवान परशुराम चौक की सौगात नगर वासियों को दी गई है अब नगरवासियों का दायित्व है कि अपने नगर समेत भगवान परशुराम चौक को स्वच्छ रखें और सत्य के मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा देगा।

अभी तक इस चौक को लावेला चौक के रूप में जाना जा रहा था। पिछले दिनों नगर पालिका प्रशासन ने इस चौराहे का चौड़ीकरण कराया था। ब्राह्मण समाज के लोगों ने इस चौक का नाम परशुराम चौक रखने की मांग की थी। नगर पालिका बोर्ड में इसका प्रस्ताव भी पास हुआ था। इस मौके पर बिल्सी विधायक आरके शर्मा, पूर्व विधायक योगेन्द्र सागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक, ईओ संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

ShareTweetShareSend
Previous Post

एबीपी-सी वोटर सर्वे: यूपी में भाजपा की हो सकती है वापसी, दूसरे नम्बर पर रहेगी सपा

Next Post

भूमाफिया कर रहे कब्जा, न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित

Related Posts

धारदार हथियार से प्रधान की हत्या, चारपाई पर मिला शव
अपराध

धारदार हथियार से प्रधान की हत्या, चारपाई पर मिला शव

3 weeks ago
बदायूं में दर्दनाक हादसा, स्कूल वाहनों की भिडंत में चार बच्चों और चालक की मौत
बदायूं

बदायूं में दर्दनाक हादसा, स्कूल वाहनों की भिडंत में चार बच्चों और चालक की मौत

1 month ago
उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी
बदायूं

उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

3 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!