ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बदायूं में बवाल: पुलिस पर पथराव, सीओ की गाड़ी तोड़ी, छह पुलिसकर्मी घायल

by Badaun Today Staff
December 10, 2022
in बदायूं
A A
बदायूं में बवाल: पुलिस पर पथराव, सीओ की गाड़ी तोड़ी, छह पुलिसकर्मी घायल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे में शुक्रवार रात भारी बवाल हो हुआ। वाहन चेकिंग से नाराज उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। उपद्रवियों ने सीओ समेत कई वाहन तोड़ डाले जिसके बाद पुलिस को भागना पड़ा। घटनाक्रम के बाद भारी मात्रा में पुलिस के साथ पीएसी बल मौके पर जा पहुंचा और पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

शुक्रवार शाम करीब सात बजे सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला और ककराला चौकी पुलिस ककराला में पैदल गश्त कर रहे थे। इस दौरान टीम ने वाहनों की चेकिंग शुरू की। पुलिस के मुताबिक एक युवक ने अपने वाहन चेकिंग पर आपत्ति व्यक्त की, बाद में पुलिस ने उसे समझकर वहां से हटा दिया। कुछ देर बाद युवक के पक्ष में लोगों सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उसमें कई वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया।

सैकड़ों की तादाद में जमा हुए लोगों ने पुलिस फोर्स पर पथराव कर दिया। जिससे इलाके में भगदड़ मच गयी। करीब एक घंटे तक जमकर पथराव हुआ। जिससे पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। काफी दूर तक उन्होंने पुलिस को दौड़ाया। सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की और कई दुकानों में पर भी ईंट-पत्थर बरसाए। अचानक हुए इस पथराव में दुकानों के देखते ही देखते शटर गिर गए। दो मिनट के भीतर ही पूरा बाजार बंद हो गया। पथराव के वक्त बाजार में भारी भीड़ थी। पथराव के बाद लोग जान बचाकर भागे। कई लोगों की तो गाडि़यां भी छूट गई। भीड़ ने आधा दर्जन स्कूटी व बाइकों को भी नुकसान पहुंचाया।

सूचना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एडीएम प्रशासन वीके सिंह, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसडीएम सदर एसपी वर्मा समेत कई थानों से पुलिस बल पहुंच गया। हालाँकि उपद्रवियों ने इस दौरान भी गलियों में छिपकर पत्थरबाजी की लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। बवाल के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटनाक्रम में छह पुलिसकर्मियों को चोट आई है, साथ ही पुलिस के भी वाहन भी टूटे हैं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि दो हमलावरों को हिरासत में लिया गया है बाकी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों की वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है, सभी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी के बदनाम गेस्ट हाउस का संचालक भेजा गया जेल

Next Post

ककराला में पुलिस पर पथराव में डोडा तस्कर नजमुल समेत 28 नामजद, 300 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!