ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

हरीश शाक्य की जीत पर उझानी में बुलडोजर के साथ निकला विजय जुलूस

by Badaun Today Staff
March 11, 2022
in उझानी
A A
हरीश शाक्य की जीत पर उझानी में बुलडोजर के साथ निकला विजय जुलूस
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी (बदायूं)। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार सफलता का जश्न पार्टी कार्यकर्ता जोरशोर से मना रहे हैं। बिल्सी में भी पार्टी प्रत्याशी हरीश शाक्य ने जीत हासिल की है, शुक्रवार को नगर उझानी में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस में बुलडोजर को भी शामिल किया गया और कार्यकर्ता उस पर चढ़कर खूब झूमे।

ADVERTISEMENT

बिल्सी सीट पर अपना परचम लहराने वाले हरीश शाक्य का विजय जुलूस ढोल नगाड़े, गाजे-बाजे, साथ नगर की मुख्य सड़कों से गुजरा। इस बीच बिल्सी रोड, मुख्य चौराहे, स्टेशन रोड जगहों पर सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग फूल माला के साथ खड़े थे। हरीश शाक्य के पहुँचते ही लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। हरीश शाक्य ने सभी लोगों का अभिवादन किया। बिल्सी से बड़ी जीत हासिल करने वाले हरीश शाक्य ने नगर के शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर आशीर्वाद भी लिया।

विजय जुलुस में बुलडोजर को भी शामिल किया गया। भाजपा कार्यकर्ता बुलडोजर बाबा के जयकारे भी लगाते हुए नजर आए। कार्यकर्ताओं की ओर से एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देकर आतिशबाजी की गई।

इस दौरान योगेश प्रताप सिंह, संकेत चौहान, संजीव गुप्ता, मोनू गुप्ता, राहुल दुबे, अभिषेक ठाकुर, कुलदीप शर्मा, अंकित वार्ष्णेय, किशन चन्द्र शर्मा, सत्येन्द्र गुप्ता, हरवंश यादव, अमित प्रताप सिंह, संजय यादव, रोहन शर्मा, रानी सिंह, शंकर गुप्ता, मोनू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

बता दें बिल्सी सीट पर भाजपा को जिले में सबसे बड़ी जीत मिली है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने हरीश शाक्य ने यहां महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे को 25 हजार से ज्यादा वोट से हराया है। हरीश शाक्य को 93500 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चन्द्र प्रकाश मौर्य को 68385 वोट हासिल हुए।

ShareTweetSend
Previous Post

योगी ने तोड़ा दशकों पुराना नोएडा मिथक, बनाए नए रिकॉर्ड

Next Post

उझानी: युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!