ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

भाजपा में इस्तीफों की झड़ी, शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य भी छोड़ेंगे पार्टी? जानिए उन्होंने क्या कहा

by Badaun Today Staff
January 11, 2022
in बदायूं
A A
भाजपा में इस्तीफों की झड़ी, शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य भी छोड़ेंगे पार्टी? जानिए उन्होंने क्या कहा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीख के ऐलान के बाद अब दलबदल शुरू हो गया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके बाद तीन और विधायकों ने पार्टी को अलविदा कह दिया। साथ ही कई और विधायकों के भाजपा छोड़ने की अटकले तेज हो गयी हैं, इनमे शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य का नाम भी शामिल है हालाँकि उन्होंने इसका खंडन किया है।

शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू भईया ने बीजेपी छोड़ने की चर्चाओं का खंडन किया, उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा भ्रामक प्रचार बीजेपी से छोड़ने का किया जा रहा है लेकिन मैं भाजपा का अनुशासित सिपाही हूँ और भाजपा में हूं और रहूंगा।

दरअसल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहले मंत्री पद से इस्तीफा दिया और फिर भाजपा को भी बाय-बाय बोल दिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा अध्यक्ष ने भी बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और स्वामी प्रसाद मौर्य को सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई लड़ने वाला करार दिया।

कैबिनेट मंत्री के इस्तीफे के बाद कानपुर के बिल्हौर से भाजपा के विधायक भगवती प्रसाद सागर और शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा से विधायक रोशन लाल वर्मा और बांदा के तिंदवारी से विधायक ब्रजेश प्रजापति ने भी पार्टी छोड़ दी है। इसके बाद से ही धर्मेन्द्र शाक्य के नाम की भी अटकले तेज होने लगी थीं, सोशल मीडिया में भी इसकी चर्चा हो रही है हालाँकि अब उन्होंने इसका खंडन किया है।

ShareTweetSend
Previous Post

आरके शर्मा के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य भी समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

Next Post

भाजपा ने बदायूं में सभी सीटों पर घोषित किए अपने प्रत्याशी, बिल्सी से हरीश तो सहसवान से डीके पर लगाया दांव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version