Site icon Badaun Today

महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार को एक निजी अस्पताल में आईवीएफ तकनीकी से एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। प्राथमिक जांच में जच्चा और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। वहीं, डॉक्टरों समेत परिजनों के चहरे पर खुशी की लहर दिखाई दी।

जिले के कमला नेहरूनगर निवासी एक महिला ने आज यशोदा हॉस्पिटल में चार बच्चों को जन्म दिया है। यहां की डॉक्टर शशि अरोरा और डॉक्टर सचिन दुबे के निर्देशन महिला का सफल ऑपरेशन हुआ। दोनों डॉक्टरों का दावा है कि हॉस्पिटल का यह पहला केस है। जब जच्चा और उनके चारों बच्चे सुरक्षित हैं। इन चारों बच्चों में एक लड़की और तीन लड़के हैं। जन्म के बाद बच्चों की देखभाल के लिए सभी बच्चों को नर्सरी में रखा गया है।

इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) को पहले ‘टेस्ट-ट्यूब बेबी’ के नाम से जाना जाता था। इस प्रक्रिया का प्रयोग पहली बार 1978 में इंग्लैंड में किया गया था। आईवीएफ ट्रीटमेंट में प्रयोगशाला में कुछ नियंत्रित परिस्थितियों में महिला के एग्स और पुरुष के स्पर्म को मिलाया जाता है। जब संयोजन से भ्रूण बन जाता है, तब उसे वापस महिला के गर्भाशय में रख दिया जाता है।

Exit mobile version