ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Thursday, November 30, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

एग्जिट पोल में यूपी में फिर से योगी सरकार, टुडेज चाणक्य के पोल में भी बीजेपी की बल्ले-बल्ले

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
March 7, 2022
जब चुनाव आयोग ने दिया था हैकिंग का चैलेंज, ईवीएम पर हल्ला मचाने वाले भाग खड़े हुए थे
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधानसभा चुनाव 2022 के आखिरी चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है। अब चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे लेकिन इससे पहले आज मतदान के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। टुडेज चाणक्या समेत विभिन्न पोल के मुताबिक यूपी में भाजपा की सरकार फिर से बन सकती है।

उत्तर प्रदेश में सात चरण की वोटिंग आज खत्म हो गई, इसी के साथ नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। यूपी में चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल पर सभी नजरें गढ़ाए बैठे हैं। सीधी टक्कर तो भाजपा और समाजवादी पार्टी गठबंधन के बीच देखी जा रही है। इस बार जनता अखिलेश यादव को मौका देगी या योगी आदित्यनाथ फिर से सत्ता संभालेंगे, इसका जवाब 10 मार्च को मतगणना के बाद ही मिलेगा। एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं।

आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा की प्रचंड जीत
आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया गया है। सर्वे में कुल 403 सीटों में से भाजपा को 288 से 326 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि सपा को 71 से 101 सीटें दी गई हैं। इसी प्रकार बसपा को 3 से 9, कांग्रेस 1 से 3 और अन्य को 2 से 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत और वीटो पोल में यूपी में बीजेपी सरकार
टाइम्स नाउ नवभारत और वीटो के अनुसार उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों के चुनाव में भाजपा को बढ़त मिल रही है। हालांकि उसे 2017 के नतीजों की तुलना में नुकसान दिख रहा है। सभी 403 सीटों में भाजपा को 225 सीटें मिलने का अनुमान है। सपा गठबंधन 115 सीटों को मिलने का अनुमा है। बसपा को 14 और कांग्रेस को 9 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अन्य को 4 सीटें मिल रही हैं।

CNN News18 का एग्जिट पोल
यूपी के एग्जिट पोल में CNN News18 ने बीजेपी सरकार बनने का अनुमान लगाया है। भाजपा गठबंधन को 240 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। समाजवादी पार्टी को 140 सीटें मिलने का अनुमान है। बसपा को 17 सीटें मिलेंगी, यह भविष्‍यवाणी की गई है।

रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत
रिपब्लिक टीवी ने Matrize के साथ एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं। यूपी में बीजेपी गठबंधन को 262 से 277 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी योगी आदित्‍यनाथ सरकार बचाने में कामयाब रहेंगे। सपा गठबंधन को 119-134 सीटें मिलने का अनुमान है। बसपा को 7 से 15 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस का बुरा प्रदर्शन इस बार भी जारी रहने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी सब पर भारी
न्यूज 24 और टुडेज़ चाणक्या की तरफ से किए गए एनालिसिस में उत्तर प्रदेश में बीजेपी दोबारा सत्ता में काबिज होती दिख रही है। इस बार के विधानसभा चुनावों में बीजेपी 294 (±19), सपा 105 (±19), बीएसपी 2 (±2), कांग्रेस 1 (±1) और अन्य 1 (±1) सीटें मिलने की उम्मीद है।

कितने सही थे पिछले साल के सर्वे
टुडेज़ चाणक्य के पिछले साल एग्जिट पोल की बात करें तो 2017 के पोल में बीजेपी को बहुमत से भी ज्यादा सीटें हासिल करते हुए सबसे पार्टी बनते दिखाया गया था। साल 2017 के एबीपी और सी वोटर के अलग-अलग सर्वे में बीजेपी को औसतन 285 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। हालांकि सर्वे में ये भी कहा गया था कि बीजेपी की 18 सीटें घट या बढ़ भी सकती हैं। वहीं समाजवादी पार्टी को 88 सीटें जीतने पर का अनुमान लगाया गया था। सर्वे में 15 सीटों इधर-उधर होने की बात कही गई थी। बीएसपी को 27 सीटों पर जीत मिलने की संभावना जताई गई थी। बीएसपी की सीटों में 3 से 5 सीटें इधर-उधर होने का अनुमान जताया गया था।

क्या रहे थे असल नतीजे
साल 2017 के नतीजे आए तो एग्जिट पोल की बात आंशिक सत्य साबित हुई। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभरी, साथ ही उसने बहुमत के जादुई आंकड़े को भी पार कर लिया। प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई बीजेपी और उसके सहयोगी दलों अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन ने कुल 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसमें बीजेपी को 312 सीटों पर जीत मिली थी। बीजेपी को 39 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि एनडीए को 41 फीसदी वोट मिले थे।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को सिर्फ 54 सीटों पर जीत मिली थी। इसमें समाजवादी पार्टी के खाते में 47 सीटें थी जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर विजयी रही थी। सपा को जहां 21% वोट मिले थे वहीं कांग्रेस को 6.25% वोट मिले थे। बीएसपी 19 सीटों पर जीत मिली। आरएलडी सिर्फ एक सीट पर विजयी रही थी। निषाद पार्टी के खाते में एक सीट थी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 14 सीटों पर जीत हासिल की थी।

यूपी में सात चरणों में हुए विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव हुए हैं। 10 फरवरी को पहले चरण में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर, दूसरा चरण 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। चौथे चरण में मतदान 23 फरवरी को लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों पर होगा। पांचवें चरण में 27 फरवरी को 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर हुआ। अब 10 मार्च को मतों की गिनती होगी।

ShareTweetShareSend
Previous Post

जब चुनाव आयोग ने दिया था हैकिंग का चैलेंज, ईवीएम पर हल्ला मचाने वाले भाग खड़े हुए थे

Next Post

दो एग्जिट पोल में बन रही है अखिलेश सरकार, पूर्ण बहुमत के आसार

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

6 months ago
कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल
उझानी

कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल

7 months ago
उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उझानी

उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

7 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!