ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बदायूं में समाजवादी पार्टी के आखिरी गढ़ में गरजे योगी, कहा- यहाँ भी जिताओ भाजपा

by Badaun Today Staff
November 9, 2021
in सहसवान
A A
बदायूं में समाजवादी पार्टी के आखिरी गढ़ में गरजे योगी, कहा- यहाँ भी जिताओ भाजपा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सहसवान (बदायूं)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़-तोड़ रैलियां कर रहे हैं। आज योगी बदायूं पहुंचे, यहां उन्होंने जनपद में समाजवादी पार्टी के आखिरी गढ़ सहसवान में रैली को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से सहसवान सीट जिताने की अपील की है।

सीएम योगी ने का हेलीकाप्टर 11:35 मिनट पर बदायूं-मेरठ हाईवे पर याहियापुर सहसवान में उतरा। जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड से मुख्यमंत्री कार द्वारा कार्यक्रम स्थल प्रमोद इंटर कालेज पहुंचे। यहाँ उन्होंने 1328 करोड़ की 359 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम स्थल के मंच पर पहुंचते ही भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के जनसभा स्थल पर पहुचते ही पूरा पंंडाल भारत माता की जय और योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा।

सहसवान जनसभा में योगी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का बखान किया। साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहसवान सीट भी जिले की अन्य पांच विधानसभा सीटों की तरह भाजपा के पास होती तो यहां भी भाजपा सांसद के साथ विधायक की मदद से अभूतपूर्व विकास होता। उन्होंने कहा कि सहसवान में अगर बीजेपी विधायक होता तो ये भी काफी आगे बढ़ता। साथ ही बदायूं से 5 विधायक और एक सांसद जिताने के लिए धन्यवाद भी दिया।

दरअसल बदायूं जनपद को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। जहां 1996 में मुलायम सिंह यादव ने भी चुनाव लड़ा था और बीजेपी के महेश चंद्र गुप्ता से 54159 के भारी अंतर से जीतने में सफल रहे। 1996 से अभी तक बीजेपी कभी इस सीट पर दूसरे पायदान पर भी नहीं रही। सहसवान सीट यादव और मुस्लिम बाहुल्य सीट है। 2012 मे बीजेपी ने सहसवान से मुस्लिम प्रत्याशी उतारा। बीजेपी के शकील आलम सैफी को मात्र 1℅ वोट (2238 वोट) मिले थे लेकिन उत्तर प्रदेश मे बीजेपी से अकेले मुस्लिम प्रत्याशी होने की वजह से सैफी काफी सुर्खियों मे रहे।

2017 में बीजेपी की प्रचंड लहर के दौरान भी सहसवान पर समाजवादी पार्टी का कब्जा बरकरार रहा। यहां भाजपा प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहा था। जिले की बाकी पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था। वहीं सहसवान से हारने वाले महेश चंद्र गुप्ता वर्तमान में बदायूं सदर सीट से विधायक हैं और नगर विकास राज्य मंत्री हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

सीएम योगी की जनसभा: सहसवान में तैयारियां तेज, आईजी ने किया निरीक्षण

Next Post

योगी आए और चले गए, बिल्सी की उम्मीदों पर फेरा पानी, नहीं की बस स्टैंड पर बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!