ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बने उप-मुख्यमंत्री

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
March 25, 2022
योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बने उप-मुख्यमंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केशव प्रसाद मौर्य फिर डिप्टी सीएम का पदभार संभालेंगे जबकि दिनेश शर्मा की जगह इस बार ब्रजेश पाठक दूसरे डिप्टी सीएम होंगे।

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो उपमुख्यमंत्री और 50 मंत्रियों के साथ शपथ ली। इनमें से 22 मंत्री उनकी पहली सरकार के कार्यकाल के हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, जबकि केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके अलावा 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। निवर्तमान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। मुकुट बिहारी वर्मा ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के मंत्री

  • केशव प्रसाद मौर्य – उपमुख्यमंत्री
  • ब्रजेश पाठक – उपमुख्यमंत्री
  • स्वतंत्र देव सिंह – मंत्री
  • सूर्य प्रताप शाही – मंत्री
  • सुरेश कुमार खन्ना – मंत्री
  • बेबी रानी मौर्य – मंत्री
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी – मंत्री
  • जय वीर सिंह – मंत्री
  • धर्मपाल सिंह – मंत्री
  • नंद गोपाल नंदी, विधायक – मंत्री
  • भूपेन्द्र सिंह चौधरी – मंत्री
  • अनिल राजभर – मंत्री
  • जितिन प्रसाद – मंत्री
  • राकेश सचान – मंत्री
  • अरविंद कुमार शर्मा – मंत्री
  • योगेंद्र उपाध्याय – मंत्री
  • आशीष पटेल – मंत्री
  • संजय निषाद – मंत्री

  • नितिन अग्रवाल – स्वतंत्र प्रभार
  • कपिल देव अग्रवाल – स्वतंत्र प्रभार
  • रविन्द्र जायसवाल – स्वतंत्र प्रभार
  • संदीप सिंह – स्वतंत्र प्रभार
  • गुलाब देवी – स्वतंत्र प्रभार
  • गिरीष चंद यादव – स्वतंत्र प्रभार
  • धर्मवीर प्रजापति – स्वतंत्र प्रभार
  • असीम अरुण – स्वतंत्र प्रभार
  • जेपीएस राठौर – स्वतंत्र प्रभार
  • दयाशंकर सिंह – स्वतंत्र प्रभार
  • नरेन्द्र कश्यप – स्वतंत्र प्रभार
  • दिनेश प्रताप सिंह – स्वतंत्र प्रभार
  • अरुण कुमार सक्सेना – स्वतंत्र प्रभार
  • दयाशंकर मिश्र दयालु – स्वतंत्र प्रभार

  • मयंकेश्वर शरण सिंह – राज्य मंत्री
  • दिनेश खटीक – राज्य मंत्री
  • संजीय गौंड – राज्य मंत्री
  • बलदेव सिंह औलख – राज्य मंत्री
  • अजीत पाल – राज्य मंत्री
  • जसवंत सैनी – राज्य मंत्री
  • रामकेश निषाद – राज्य मंत्री
  • मनोहर लाल ‘मुन्नू कोरी’ – राज्य मंत्री
  • संजय गंगवार – राज्य मंत्री
  • बृजेश सिंह – राज्य मंत्री
  • केपी मलिक – राज्य मंत्री
  • सुरेश राही – राज्य मंत्री
  • सोमेंद्र तोमर – राज्य मंत्री
  • अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’ – राज्य मंत्री
  • प्रतिभा शुक्ला – राज्य मंत्री
  • राकेश राठौर ‘गुरु’ – राज्य मंत्री
  • रजनी तिवारी – राज्य मंत्री
  • सतीश शर्मा – राज्य मंत्री
  • दानिश आजाद अंसारी – राज्य मंत्री
  • विजय लक्ष्मी गौतम – राज्य मंत्री

योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री के साथ ही 12 राज्यों के सीएम और 5 डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। इस ऐतिहासिक मौके पर पूरे लखनऊ को केसरिया रंग में रंग दिया गया।

बता दें उत्तर प्रदेश में सात चरणों में संपन्न हुए 403 विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित हुआ, जिसमें BJP ने 255 और सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने 12 तथा निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) ने छह सीटों पर जीत हासिल की। पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी में सांड के हमले में चिकित्सक की मौत

Next Post

बिल्सी में आग में झुलसे व्यापारी की मौत, सर्राफ पत्नी की हालत गंभीर

Related Posts

हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम योगी बोले- पहले ओबीसी को म‍िलेगा आरक्षण फ‍िर होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश

कोरोना काल में ली गई फीस का 15 फीसदी वापस करें स्कूल, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

1 month ago
यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू
उत्तर प्रदेश

यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू

2 months ago
तीन बच्चों और पति को छोड़ महिला ने प्रेमी से की मंदिर में शादी, अपना धर्म भी बदला
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास की किस्त खाते में आते ही प्रेमी संग फरार हो गईं चार पत्नियां, पतियों ने की दूसरी किस्त रोकने की मांग

2 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!