ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: बाजार में खरीदारी कर रहे युवक की बाइक चोरी

by Badaun Today Staff
May 29, 2021
in उझानी
A A
उझानी: बाजार में खरीदारी कर रहे युवक की बाइक चोरी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी। कस्बे में बाइक चोर गिरोह सक्रिय होने से वाहन मालिकों की नींद उड़ी हुई है। चोर दिनदहाड़े बाइक चुराने से बाज नहीं आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में ही तीन बाइक चोरी की घटनाएँ हो चुकी हैं वहीं आज शनिवार को चोरों ने बाजार में खरीदारी करने के लिए आए एक युवक की बाइक पर हाथ साफ कर दिया।

ADVERTISEMENT

शनिवार दोपहर करीबन 11 बजे क्षेत्र के गाँव निजामपुर निवासी परशुराम पुत्र उदयवीर कछला रोड़ स्थित पुरानी अनाज मंडी में खरीददारी करने आया था। युवक मंडी में ही बाइक को लॉक कर खरीददारी करने में मशगूल था। तभी घात लगाये चोर गिरोह ने बाइक की चोरी कर ली है। खरीददारी के बाद जब बाइक वाली जगह पर आया तो बाइक गायब थी। युवक द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली। युवक बाइक चोरी की सूचना कोतवाली देकर वापस गाँव लौट गया है।

कस्बे में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं के बाद वाहन मालिक सुरक्षा को लेकर चिंतित है। चोर पल भर में बाइक को चोरी कर रफूचक्कर हो जाते हैं। बाइक चोर गिरोह पर न तो पुलिस प्रशासन का अंकुश है और न ही किसी ओर का। अब तक हुई घटनाओं में पुलिस ने एक भी बाइक चोर को पकड़ने में सफलता हासिल नहीं की। यहीं कारण है कि कस्बे में कहीं न कहीं से बाइक चोरी होने की वारदात सामने आ रही है। 

दो दिन पहले श्री नारायणगंज लिंक रोेड निवासी व्यापारी विवेक वार्ष्णेय की बाइक घर के दरवाजे से उठा ली गयी थी। इस घटना में चोर की सारी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। साथ ही नझियाई निवासी मनोज गुप्ता, साहूकारा निवासी वरूण वार्ष्णेय की बाइक भी चोरी हो चुकी है।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी में पत्नी की मौत के चंद मिनटों बाद सदमे में पति ने की आत्महत्या

Next Post

शराब दुकान सील, ओवररेटिंग पर बेचना पड़ेगा भारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!