उझानी(बदायूं)। नगर में घर में घुसकर चाकू के बल पर किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। युवक पीडब्ल्यूडी विभाग में बतौर लिपिक तैनात है।
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव भगवंत नगला निवासी अरविंद पिता की मृत्यु बदायूं में पीडब्ल्यूडी में बतौर लिपिक तैनात है। चार दिन पहले उझानी की एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि अज्ञात युवक उनके घर में चाकू लेकर घुस गया। इस दौरान घर उनकी नाबालिग बेटी और माँ मौजूद थी। उसने चाकू के बल पर किशोरी को दबोच लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी दादी बाहर आ गयीं तो युवक भाग खड़ा हुआ।
घटना के बाद भागते हुए युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। किशोरी के पिता ने पहले लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी हालाँकि बाद में युवक पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए तहरीर बदल दी। जिसके बाद पुलिस ने धारा 452/354क/506 भादवी व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर ट्रेस कर रेनवसेरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं अरविन्द ने बताया कि किशोरी से उसकी दोस्ती इन्स्टाग्राम पर हुई थी। जिसके बाद वो किशोरी से मुलाकात करने पहुँच गया था।
Discussion about this post