ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा का 67 जिलों में कब्जा, सपा को करारी शिकस्त

by Badaun Today Staff
July 4, 2021
in Uncategorized
A A
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: 21 जिलों में भाजपा की निर्विरोध जीत तय, सपा के खाते में एक सीट
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। 75 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सपा के 63 सीटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भाजपा ने सोनिया गांधी और सपा का गढ़ मैनपुरी में भी बीजेपी प्रत्याशी का परचम लहराया है।

ADVERTISEMENT

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने सपा को करारी मात देते हुए 67 सीटों पर अपना कब्जा जमाया। इन सभी सीटों पर भाजपा और सपा के बीच कांटे का मुकाबला था। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सुबह 11 बजे शुरु हुआ था। तीन बजे तक सभी सीटाें पर मतदान हो चुका था। तीन बजे मतगणना शुरु हुई और सभी सीटाें पर चार बजे तक परिणाम घोषित कर दिए गए। सोनिया गांधी का गढ़ कहे जाने वाली रायबरेली सीट भी भाजपा ने अपने कब्जे में कर ली है। यहां भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी को आठ वोटों से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी को 30 तो कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह को 22 वोट मिले हैं।

वहीं सपा का गढ़ मैनपुरी में भाजपा की अर्चना भदौरिया ने सपा की मनोज यादव को हराया। एटा में सपा की रेखा यादव ने भाजपा की विनीता यादव को हराया। कासगंज में भाजपा के रत्नेश कश्यप ने सपा की समर्थ यादव को हराया। बुंदेलखंड में भी भाजपा ने सातों सीटों अपने पाले में कर ली हैं। सात सीटों पर चार पर भाजपा के निर्विरोध प्रत्याशी चुनाव जीते। बाकी तीन सीटें भी भाजपा ने कब्जा लीं। संभल में भाजपा समर्थित डॉ. अनामिका जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। उन्होंने कुल 22 मत प्राप्त किए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया को 13 वोट मिले हैं।

देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। भदोही के भाजपा विधायक रविन्द्र त्रिपाठी के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी जीते। उन्हें 20 मत मिले। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे अमित सिंह को चार वोट मिले। हालांकि अमित से भाजपा ने समर्थन वापस ले लिया था। मिर्जापुर में भाजपा के राजू कनौजिया 36 मतों से विजयी घोषित किए गए। भाजपा उम्मीदवार को 40 मत मिले। वहीं सपा की आशा गौतम को मात्र 4 मतों से संतोष करना पड़ा। लखीमपुर खीरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश भार्गव ने 38 वोट हासिल कर सपा की अंजलि भार्गव को सात मतों से हरा दिया। सपा को जहां 31 वोट मिले, वहीं तीन वोट अवैध घोषित किए गए।

अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर फिर भाजपा ने कब्जा किया है। भाजपा की विजय सिंह ने अपनी प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी अर्चना यादव को पराजित कर विजयी हासिल की। मतदान के दौरान 46 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने अपने मत का उपयोग किया। वहीं कोल्ड स्टोर में अवैध भंडारण के दो मामले में नामजद एवं जनपद में हुए जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी अनिल चौधरी की वांछित जिला पंचायत सदस्य पत्नी ममता चौधरी अपना मतदान करने नहीं पहुंची। भाजपा की विजय सिंह को 38 और अर्चना यादव को 8 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी अर्चना यादव ने चुनाव में घालमेल का आरोप लगाया है।

प्रतापगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में फिर राजा भैया समर्थित प्रत्याशी माधुरी पटेल का कब्जा हो गया। उन्हें कुल 40 मत मिले। सपा प्रत्याशी अमरावती को 6 मत और भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह को तीन मत से ही संतोष करना पड़ा। 2 अवैध घोषित किए गए। इस तरह राजा भैया समर्थित प्रत्याशी माधुरी ने सपा प्रत्याशी अमरावती से 34 वोटों से जीत हासिल की। संतकबीर नगर, बलिया, आजमगढ़ और एटा में सपा ने जीत दर्ज की है। जबकि बागपत में राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया है।

ShareTweetSend
Previous Post

भाजपा की वर्षा यादव ने किया जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा

Next Post

उझानी: हेलीकॉप्टर में विदा हुई भाजपा नेता की बेटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!