बदायूं। नागरिकता संशोधन बिल अब कानून का शक्ल ले चुका है। इसको लेकर जहां देश भर में प्रदर्शन जारी हैं वहीं बदायूं में लोग सड़को पर आ गए हैं। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
शहर की जामा मस्जिद में बुधवार को मुसलमान एकजुट हुए, मुस्लिम तंजीमों ने यहाँ नागरिकता कानून के खिलाफ तकरीरे की। लोग हाथों में बैनर और स्लोगन की तख्तियां लिए थे। राष्ट्रपति से मांग की गई कि धर्म निरपेक्ष और न्यायिक स्तर पर सभी के अधिकारों की सुरक्षा के साथ कोई कानून लागू होना चाहिए। लाेगाें ने नागरिकता संशाेधन कानून के विरोध में नारेबाजी की।
इसके बाद लाेग मस्जिद से पैदल ही रवाना हाेकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर नागरिकता कानून को अविलंब वापस लेने तथा संविधान से छेड़छाड़ बंद करने की मांग की गई। उधर, पुलिस प्रशासन इस मामले में अलर्ट हो गया। डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने प्रदर्शनकारियों के बीच भ्रमण किया। जगह जगह पुलिस बल सतर्क और गश्त लगाता दिखा।
Discussion about this post