ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, September 27, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सीएए पर बबाल: प्रशासनिक लापरवाही का गवाह बना संभल

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
December 20, 2019
सीएए पर बबाल: प्रशासनिक लापरवाही का गवाह बना संभल
Share on FacebookShare on Twitter

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में कई दिन से चल रहा सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन हिसंक हो गया। आंदोलन इतना उग्र हो गया कि प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी, आगजनी की। प्रशासन ने धारा 144 लागू होने के बावजूद पिछले तीन दिन से लगातार प्रदर्शनकारियों की भीड़ को जमा होने दिया, जिसका नतीजा गुरुवार को निकला।

संभल में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सोमवार से ही भारी विरोध प्रदर्शन की आशंका थी। जिसके बाद धारा 144 लागू कर दी गयी, इंटरनेट बंद कर दिया गया। पुलिस के साथ पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स को भी लगाया गया। चौधरी सराय में 16 दिसंबर को इंडियन मुस्लिम लीग ने प्रदर्शन किया। जिसमे भारी भीड़ जुटी। इसी बीच सांसद डॉ. बर्क ने भी जनसभा का ऐलान कर दिया। पुलिस अफसरों ने सोमवार की शाम को डॉ. बर्क से मुलाकात कर धारा-144 लगने की जानकारी दी और जनसभा न करने को कहा।

मंगलवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह कि जनपद में धारा 144 लागू है और जनसभा या जुलूस की इजाजत नहीं होगी। सांसद बर्क से एसडीएम व सीओ ने मिलकर कार्यक्रम न करने की भी बात कही। इसके बावजूद 17 दिसंबर, मंगलवार को संभल में दो बड़े आयोजन हुए। जिसमे पहला आयोजन सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क का नगर पालिका परिसर में था। दूसरा आयोजन सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल ने किया। जिसके बाद मिया सराय स्थित निवास से सुहेल इकबाल के नेतृत्व में लोग जुलूस बनाकर मुरादाबाद मार्ग पर पहुंचे। दोनों ही प्रदर्शनों में हजारों की भीड़ जुटी।

‘Sec 144’ is in force and no permission for any gathering has been given for 19.12.19. Pls do not participate. Parents r also requested to counsel their children.

— DGP UP (@dgpup) December 18, 2019

इन प्रदर्शनों को देखकर प्रशासन और पुलिस ने यह अनुमान लगा लिया है कि संभल में नागरिकता संशोधन कानून का व्यापक विरोध है। लेकिन गुरूवार को भीड़ को दुबारा जुटने दिया गया। नगरपालिका मैदान में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फिरोज खां, नगर पालिका अध्यक्ष के पति हाजी मेंबर शकील और समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर बर्क पहुंच गए। जिसके बाद आलाधिकारियों को उन्हें राष्ट्रपति के नाम से अपना ज्ञापन सौंपा दिया गया।

इसी दौरान नगर पालिका की ओर आवाजाही कर रहे प्रदर्शनकारी अचानक उग्र हो गए और चौधरी सराय पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। प्रदर्शनकारिय़ों ने चौधरी सराय चौराहा पर मुचैटा बना कर दो बसों को फूंक दिया, इनमें से एक बस बदायूं और एक नोएडा डिपो की थी। इसके घटना के बाद माहौल और भी भड़क उठा। प्रदर्शनकारियों ने ये भी नहीं देखा कि जिन वाहनों पर वे ड़ंडेबाजी और पथराव कर रहे हैं उसमें निरीह यात्री भी बैठे हैं। जिनमे एक महिला और मासूम समेत दस से ज्यादा लोग अगजनी पथराव और मैं घायल हुए हैं। पथराव का ऐसा मंजर हुआ कि सड़के ईंट-पत्थरों से भर गयीं।

इसके अलावा पुलिस और स्थानीय लोगों के निजी वाहनों को भी निशाना बनाया गया। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह का कहना है कि पंद्रह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इस घटना सपाइयों ने इन घटनाओं को अंजाम दिया है, कड़ी कार्रवाई की जाएगी लेकिन धारा 144 लागू होने के बावजूद लगातार तीन से प्रदर्शनकारियों को जमा होने देने के चलते सवालों के घेरे में कहीं न कहीं प्रशासन भी है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन

Next Post

उझानी: सुशासन दिवस पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

Related Posts

सांसद संघमित्रा को घर बुलाना भाजपा नेता को पड़ा भारी, लोगों ने मस्जिद में पीटा
उत्तर प्रदेश

सांसद संघमित्रा को घर बुलाना भाजपा नेता को पड़ा भारी, लोगों ने मस्जिद में पीटा

3 months ago
हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम योगी बोले- पहले ओबीसी को म‍िलेगा आरक्षण फ‍िर होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश

कोरोना काल में ली गई फीस का 15 फीसदी वापस करें स्कूल, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

7 months ago
यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू
उत्तर प्रदेश

यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू

8 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!