ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 4, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

फैक्ट चेक: बदायूं पुलिस के जवानों ने शव को दिया कंधा, नहीं मिली एंबुलेंस

by Badaun Today Staff
May 16, 2021
in फैक्ट चेक
A A
फैक्ट चेक: बदायूं पुलिस के जवानों ने शव को दिया कंधा, नहीं मिली एंबुलेंस
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल है। इस तस्वीर में पुलिस के दो जवान एक शव को कंधों पर ले जा रहे हैं। दावे के मुताबिक शव को एम्बुलेंस नहीं मिली जिस वजह से बदायूं पुलिस के जवान उसे कंधे पर ले गए। हालाँकि पड़ताल में ये दावा गलत है, ये तस्वीर काफी पुरानी है और इसका बदायूं से भी सम्बन्ध नहीं हैं।

ADVERTISEMENT

कोरोना संक्रमण काल में लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं ऑक्सीजन की कमी है तो कहीं दवाइयों की। कहीं लोगों को एम्बुलेंस ही नहीं मिलती। इस बीच सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता मोहम्मद हैदर ने इसे ट्विट करते हुए व्यंग्य शैली में लिखा है कि यह नाइजीरिया के बदायूँ जनपद में एसआई प्रशांत कुमार सिंह है जो इस म्रत शरीर को एम्बुलेंस के अभाव में अपने कन्धों पर अन्तिम विदाई के लिए लेकर जा रहे हैं। कोरोना आपदा में बाबा जी के नाइजीरिया की हालत को यह चित्र बिना कुछ बोले भी बहुत कुछ बोल रहा है।

प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि राज्य सरकार जिन एम्बुलेंस का दावा करती है वो कहाँ हैं, भाजपा मरे हुए लोगों की इज्जत लूट रही है। एक पत्रकार योगेन्द्र विश्वास ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ‘जब कोई साथ ना खड़ा हो तो पुलिस खड़ी होती है। पुलिस, ये भी करती है। फोटो बदायूं की है। एसआई प्रशांत के सिंह और उनकी टीम को साधुवाद’। उन्होंने वो किया, जो अपनों ने करने से मना कर दिया।’

जावेद चौधरी नाम के शख्स ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश की मेडिकल व्यवस्था को सुधारते हुए एसआई प्रशांत कुमार सिंह बदायूं। क्या अभी भी कहेंगे योगी आदित्यनाथ जी कि प्रदेश में कोरोना से लड़ने के लिए सभी उपकरण भरपूर मात्रा में। कब तक धोखे में रखेगी यह भाजपा सरकार।‘

आनंद प्रकाश नाम के एक शख्स इस इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, ‘आत्मनिर्भर भारत मोदी जी का एस आई प्रशांत कुमार सिंह बदायूं। चित्र में बदायूं के एसआई प्रशांत कुमार सिंह और उनके थाने के कांस्टेबल उनके साथ एक लावारिस शव को अपने कंधे पर उठाकर अंतयोष्टि के लिए ले जा रहे हैं। देश वैश्विक बीमारी से गुजर रहा है ! प्रदेश के मुखिया की नाकामी!

सच्चाई क्या है?

सोशल मीडिया में वायरल यह तस्वीर बदायूं की नहीं हैं। बदायूं पुलिस ने इस पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए लिखा है कि जनपद मे इस प्रकार की कोई घटना प्रकाश मे नही आई है, फोटो मे दर्शाये गये पुलिसकर्मी ने शीतकालीन वर्दी पहनी है, यह फोटो कई माह पुरानी है। अतः इस घटना को वर्तमान समय का बताकर कृपया भ्रामक ट्वीट न करें। इस घटना का जनपद बदायूं से कोई संबंध नही है।

असल में यह तस्वीर बदायूं की नहीं, फतेहपुर सीकरी की है। पुलिसकर्मी सचिन कौशिक ने इस तस्वीर का सच बताते हुए लिखा है कि जिन तस्वीरों को बदायूँ का बताया जा रहा है, वो आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी की हैं और पिछले वर्ष सर्दियों की हैं। ये तस्वीरें कोविड-19 की भी नहीं बल्कि उससे पूर्व की हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि एसआई प्रशांत व कांस्टेबल अमन शव को मोर्चरी ले जाने के लिए गाड़ी तक कंधे पर लाए थे न कि अंतिम संस्कार के लिए।

#Fact

जिन तस्वीरों को बदायूँ का बताया जा रहा है,वो आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी की हैं और पिछले वर्ष सर्दियों की हैं।
ये तस्वीरें #COVID19 की भी नहीं बल्कि उससे पूर्व की हैं।SI प्रशांत व का०अमन शव को मोर्चरी ले जाने के लिए गाड़ी तक कंधे पर लाए थे न कि अंतिम संस्कार के लिए।#Salute pic.twitter.com/Pe96DHULge

— SACHIN KAUSHIK (@upcopsachin) May 16, 2021

इसके अलावा भी कई लोग इस तस्वीर को बदायूं का बताते हुए प्रदेश सरकार की आलोचना कर रहे हैं। साथ ही कुछ लोग बदायूं पुलिस की प्रशंसा भी कर रहे हैं। हालाँकि यह तस्वीर पिछले साल की है और बदायूं की नहीं हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाया गया

Next Post

उझानी में थूकने को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दस लोग घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!