ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Tuesday, May 30, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी में तीन घरों में लाखों की चोरी, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को तमंचा दिखाकर लूटा

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
August 20, 2019
उझानी में तीन घरों में लाखों की चोरी, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को तमंचा दिखाकर लूटा
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात बैखोफ चोरों ने  तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को तमंचा दिखा लूट लिया।

नगर के मोहल्ला बहादुरगंज, मानिकपुर रोड पर शादी समारोह की तैयारी में जुटे दो घरों से बदमाशों ने नकदी और जेवरात साफ कर दिए। बाबू पुत्र घासी और बच्चू पुत्र अकबर की छत से घर में दाखिल हुए चोरों ने देर रात धावा बोल दिया। बाबू के घर आए एक मेहमान के पर्स से 4 हजार रुपये नकद, 1 जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने की अंगूठी गायब है। पर्स मंगलवार सुबह घर के पीछे पड़ा हुआ मिला। वहीं बच्चू के मुताबिक करीबन 50 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं, मेहमानी में आए सलमान की पेंट भी गायब है जिसमे करीबन 5 हजार रूपये थे। फिलहाल पुलिस को तहरीर नही दी गयी है।

कोतवाली क्षेत्र के ही गाँव धौरेरा में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। लालमन पुत्र नेकसू अपने परिवार सहित कामकाज के सिलसिले में दिल्ली रहते हैं। मंगलवार सुबह घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला जिसके बाद गाँव वालों को चोरी की आशंका हुई। ग्रामीण घर में दाखिल हुए तो बिखरा हुआ सामान देखकर सन्न रह गए। चचेरे भाई लक्ष्मण राठौर ने लालमन को सूचना दे दी है।

वहीं अपराध का सिलसिला अगली सुबह भी जारी रहा। कोतवाली क्षेत्र के गाँव अब्दुलागंज में मॉर्निंग वॉक पर निकली 4 महिलाओं को तमंचे के बल पर लूट लिया गया। अब्दुलागंज निवासी मंतोष(30) पत्नी सुनील, राजकुमारी पत्नी रघुवीर, शांतिदेवी(50) पत्नी नारायण शर्मा, चंचल(35) पत्नी पुष्कर घर से वॉक करने के लिए निकलीं थीं। घर से कुछ ही दूर पर बाईक सवार बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर जेवरात मांगे। दहशत में महिलाओं ने अपने कुंडल, पाजेब बदमाशों को सौंप दिए। बदमाशों के जाने के बाद महिलाओं ने शौर मचाना शुरू कर दिया, जिससे ग्रामीण वहां पहुँच गए। घटना के बाद से ही गाँव में दहशत का माहौल है, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

निलम्बन रद्द होने के बाद कॉलेज पहुंचे हरबिलास प्रधानाचार्य, नही मिली ऑफिस की चाबी

Next Post

कभी 6 साल के लिए त्याग दिया था अन्न, अब योगी सरकार में मंत्री बने महेश गुप्ता

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

1 day ago
उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ
उझानी

उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ

4 days ago
उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत
उझानी

उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत

2 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!