ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, September 27, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

खेत मे लटका मिला किशोर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
September 13, 2020
खेत मे लटका मिला किशोर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। जनपद में रविवार को एक खेत में पेड़ से किशोर का शव लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने किशोर को मार कर उसका शव पेड़ से टांग दिया वहीं पुलिस का कहना है की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है इस मामले की जांच पड़ताल करवाई जा रही है।

जिले के आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गभियाई नगला में रूम सिंह का 15 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़का खेत पर पानी भरने गया हुआ था इसी बात को लेकर उसकी गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई जिसके बाद उन्होंने उसे गला दबाकर मार दिया और उसका शव पेड़ से टांग दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन आक्रोशित भीड़ ने शव को पेड़ से नहीं उतारने दिया। गांव वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा समेत क्षेत्रीय विधायक को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। काफी मशक्क्त के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस मामले पर एसएसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है इस संबंध में पुलिस की जांच पड़ताल जारी है जो भी साक्ष्य सामने आते हैं उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ShareTweetShareSend
Previous Post

दरगाह पर मन्नत मांगने जा रहे बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Next Post

दबिश देने गयी पुलिस को देख छत से गिरी महिला

Related Posts

उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी
बदायूं

उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

2 weeks ago
डॉक्टर दम्पत्ति के घर में लूट का मास्टरमाइंड निकला पुराना ड्राइवर, चार बदमाश गिरफ्तार
अपराध

डॉक्टर दम्पत्ति के घर में लूट का मास्टरमाइंड निकला पुराना ड्राइवर, चार बदमाश गिरफ्तार

4 weeks ago
मरीज बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूटा, सदर कोतवाल समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
अपराध

मरीज बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूटा, सदर कोतवाल समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

1 month ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!