जरीफनगर। वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बुधवार को घर में दबिश दी। आरोप है कि पुलिस से नोकझोंक के दौरान एक सिपाही ने महिला को छत से फेंक दिया। वहीं पुलिस कह रही है कि महिला खुद नीचे गिरी है। परिजनों के मुताबिक आरोपी दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहा है।
जरीफनगर इलाके के कस्बा दहगवां का निवासी अकरम का अदालत से वारंट आया था। पुलिस जब घर पहुंची तो वारंटी नहीं था इसीलिए उसके भाई मुस्लिम को पकड़ लायी। वारंटी की तलाश में पुलिस ने कुछ वक्त बाद फिर दबिश दी। पुलिस अकरम की तलाश में छत पर चढ़ गयी। परिजनों का कहना है कि आरोप है कि छत पर सो रही अकरम की मां खुशराबी 55 वर्ष से पुलिस ने नोकझोंक की और उसके बाद उन्हें छत से धक्का मार दिया। जिसके बाद पुलिस वहां से भाग गयी।
महिला के छत से गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इंस्पेक्टर अजय यादव ने वहां पहुंचकर घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर ने के मुताबिक कि महिला नींद की वजह से पुलिस को देखकर भागने के कारण नीचे गिरी है।
Discussion about this post