ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Monday, September 25, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

तेजाब हमले का आरोपी गिरफ्तार, मुजरिया इंस्पेक्टर पर भी गिरेगी गाज?

Vishal Maheshwari by Vishal Maheshwari
December 18, 2020
Share on FacebookShare on Twitter

मुजरिया(बदायूं)। एसएसपी कार्यालय में एक मनचले की शिकायत कर घर लौट रही छात्रा पर तेज़ाब से हमले के आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुजरिया क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद मुजरिया इंस्पेक्टर भी सवालों के घेरे में हैं वहीं छात्रा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। उसने बताया था कि गांव इस्माइलपुर मेवली के ही प्रधान भूप सिंह का बेटा महेशपाल उर्फ बंटू उसके पीछा पड़ा है। वह उसकी बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत के बाद छात्रा बुधवार देर शाम छात्रा मुजरिया में बस से उतरने के बाद घर की ओर पैदल रास्ते से जा रही थी। छात्रा के मुताबिक तभी युवक बाइक लेकर पहुंच गया और उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। उसकी चीखपुकार सुनकर गांव के कई लोग आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पीडित छात्रा ने आरोपित युवक के साथ प्रेम प्रसंग भी कबूला है। छात्रा ने सीओ सहसवान रामकरन को दर्ज कराए बयान में कहा है कि जब वह इंटर में पढ़ रही थी तब उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। आरोपी महेश ने शादी का झांसा देकर उसका दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली। छात्रा का कहना है कि वह उसके साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई। दोनों बार गर्भपात करा दिया। आखिर में उसने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद वो पीछा करने लगा, पुलिस से शिकायत की तो आरोपी महेश ने उस पर तेजाब फेंक दिया। जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ एसिड अटैक समेत शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का मुकदमा कायम किया गया था।

मुजरिया पुलिस ने सुनी होती तो न होती जघन्य वारदात

तेज़ाब हमले के बाद पीड़ित छात्रा अभी खतरे से बाहर है लेकिन जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसकी चीखों ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए थे। मनचले की शिकायत के लिए उसने मुजरिया थाना के कई चक्कर लगाए गए थे लेकिन दबंग प्रधान के आगे इंस्पेक्टर मुजरिया जयभगवान सिंह ने छात्रा की एक न सुनी। मजबूरन छात्रा को एसएसपी के दफ्तर जाना ही पड़ा और वापस आते वक्त जघन्य वारदात हो गयी। मुजरिया थाना की लापरवाही की सजा एक मासूम छात्रा को मिली है, इस मामले में आरोपी ही नहीं बल्कि इंस्पेक्टर मुजरिया भी बराबर के दोषी हैं।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी: शादी से आ रहे परिवार को हाईवे पर मार पीट कर लूटा

Next Post

उझानी: सीढ़ी लगाकर घुसे चोर, इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में हजारों की चोरी

Related Posts

शाबास! फर्जी एनकाउंटर कर वाहवाही लूट रही पुलिस, सीसीटीवी में सामने आया सच
बिल्सी

शाबास! फर्जी एनकाउंटर कर वाहवाही लूट रही पुलिस, सीसीटीवी में सामने आया सच

6 months ago
फौजी का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
बिल्सी

फौजी का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

11 months ago
लूट के प्रयास में व्यापारी पर दिनदहाड़े हमला, फायर झोंक भागे बदमाश
बिल्सी

लूट के प्रयास में व्यापारी पर दिनदहाड़े हमला, फायर झोंक भागे बदमाश

1 year ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!