ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, June 2, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सगा बहनोई ही करना चाहता है प्रोपर्टी पर कब्जा, परिवार को पीटा

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
August 5, 2021
सगा बहनोई ही करना चाहता है प्रोपर्टी पर कब्जा, परिवार को पीटा
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। शहर के मोहल्ला सराय फकीर में बुधवार शाम एक प्रोपर्टी पर कब्जे को लेकर दबंग बहनोई ने अपने ही परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने प्रोपर्टी स्वामी के घर में घुसकर दो भाईओं और उनके बच्चों को पीटा। साथ ही एक भाई की पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है।

मोहल्ला सराय फकीर गोपी चौक पर वसीम हुसैन का मकान है, वह अपने परिवार के साथ यहाँ रहते हैं। इसी मकान में उनके बड़े भाई भाई मोहम्मद सलीम और उनका परिवार भी रहता है। इस प्रोपर्टी में उनके भाई का भी हिस्सा है। वसीम हुसैन ने बताया कि उनका सगा बहनोई शमसाद हुसैन निवासी मोहल्ला ऊपरपारा उनके मकान पर कब्जा करना चाहता है इसीलिए वो अक्सर मकान खाली करने की धमकी देता रहता है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम करीबन 6 बजे वो अपने भाई के साथ मकान के नीचे बनी दुकान पर बैठे हुए थे इसी दौरान शमसाद ने अपने दो बेटों मुजाहिद, सलमान और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया।

दबंगों ने दोनों भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा, जब दोनों भाई खुद को बचाते हुए घर में दाखिल हुए तो दबंग पीछे पीछे घर में दाखिल हो गए। उन्होंने वहां भी तोड़फोड़ की। आरोप है कि जब वसीम की पत्नी मैहरबानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होने उसे भी पीटा और कपड़े तलक फाड़ दिए। जैसे तैसे बीच बचाव कर उन्हें हटाया गया जिसके बाद दबंग मकान खाली करने की धमकी देकर चले गए।

वसीम हुसैन ने बताया कि बहनोई शमसाद हुसैन की धमकियों से परिवार तंग आ चुका है, कभी हमे रास्तों में घेर लिया जाता है तो कभी घर में घुसकर पीट दिया जाता है। दबंगों ने उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान किया है। उनके परिवार को खतरा है। दबंगों ने प्रॉपर्टी कीमती होने के कारण हड़पने की योजना बना रखी है। उन्होंने इस मामले की पुलिस से शिकायत भी की है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी गुहार लगाई है।

फिलहाल दबंगों की पिटाई से सहमे परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है। हालाँकि पुलिस ने इस मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं, पीड़ित परिवार से बातचीत कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ShareTweetShareSend
Previous Post

अन्न महोत्सव पर 1432 दुकानों पर हुआ राशन वितरण

Next Post

सपाइयों ने निकाली जनजागरण साइकिल रैली

Related Posts

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई
बदायूं

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई

3 days ago
मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या
बदायूं

मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या

1 month ago
पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल
अपराध

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल

3 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!