ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सपाइयों ने निकाली जनजागरण साइकिल रैली

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
August 5, 2021
सपाइयों ने निकाली जनजागरण साइकिल रैली
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा के वरिष्ठ नेता स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील स्तरीय जनजागरण साइकिल रैली निकाली गई।

गुरुवार को सपा कार्यकर्ता शहर में पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां पर पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यदव ने साइकिल रैली को झंडी दिखाई। धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ो सपा नेता व कार्यकर्ता साईकल यात्रा में शामिल हुए। जिसके बाद रैली कचहरी तिराहे, इंद्रा चौक, दातागंज तिराहा, पुरानी चुंगी, खेड़ा नवादा, पथिक चौक, कोतवाली, लालपुल चौराहा, जालंधरी सराय से होते हुए गुजरी, सभी जगहों पर आमजनता व सपा कार्यकर्ताओं द्वारा रैली का जोरदार स्वागत किया गया।

धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि आज श्री जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता साईकल चलाकर आमजनता के बीच जा रहे हैं तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त लोगो की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पूरी तरह से हावी है। किसानों के साथ साथ आम जनमानस पर महंगाई की मार पड़ी हुई है। नौजवान रोजगार के लिए तरस रहे है। महिलाओं का खुलेआम उत्पीड़न हो रहा है। पार्टी के नेता मा0 आज़म खाँ को सौ से अधिक फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया है व पूरे प्रदेश में आमजनता व सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है।

धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि आमजनता भाजपा नेताओं की असलियत को समझ चुकी है। आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रदेश की गद्दी से हटाकर अखिलेश यादव को प्रदेश की कमान सौपने को तैयार है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि पूरे जनपद में सभी तहसीलों पर निकल रही साईकल यात्रा को आमजनता का पूरा समर्थन मिल रहा है व लोग इसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। तहसील सहसवान, बिल्सी, बिसौली, बदायूँ व दातागंज पर हुई साईकल यात्राएं अभूतपूर्व रूप से सफल हो रहीं हैं।

इस मौके पर पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक मुस्लिम खाँ, पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य, सपा नेता फखरे अहमद शोबी, यासीन अहमद गद्दी, हिमांशु यादव, बलवीर सिंह यादव, सलीम अहमद, शशांक यादव, राजपाल शर्मा, मोतशाम सिद्दीकी, राजीव राज गुप्ता, प्रभात अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ShareTweetShareSend
Previous Post

सगा बहनोई ही करना चाहता है प्रोपर्टी पर कब्जा, परिवार को पीटा

Next Post

उझानी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Related Posts

पिता के समर्थन में आईं भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य, बोलीं- स्वामी का साथ दो, भाजपा उम्मीदवार को हराओ
राजनीति

रामचरितमानस पर विवादित बयान पर पिता के बचाव में आईं भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य

2 months ago
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का बेहूदा बयान, बोले- रामचरितमानस बकवास, इस पर बैन लगा देना चाहिए
राजनीति

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का बेहूदा बयान, बोले- रामचरितमानस बकवास, इस पर बैन लगा देना चाहिए

2 months ago
क्षेत्र में गायब, घटता जनाधार, डूबती नैया को अब भाजपा का सहारा
राजनीति

क्षेत्र में गायब, घटता जनाधार, डूबती नैया को अब भाजपा का सहारा

4 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!