ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 25, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बदायूं के युवक ने दी पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, गुजरात एटीएस ने किया गिरफ्तार

by Badaun Today Staff
November 27, 2022
in बदायूं
A A
बदायूं के युवक ने दी पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, गुजरात एटीएस ने किया गिरफ्तार

पीएम मोदी और आरोपी अमन सक्सेना

Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के निवासी एक युवक को गुजरात एटीएस ने बीती देर रात गिरफ्तार किया और अपने साथ लेकर गुजरात चली गई। युवक पर आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री मोदी को ईमेल से जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी युवक के पिता का कहना है कि बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है, उसे बेदखल कर दिया गया है।

शनिवार रात गुजरात से एटीएस इंचार्ज वीएस बाघेला समेत दो सदस्यीय टीम सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची। यहां उन्होंने सर्विलांस की मदद से आदर्श नगर कॉलोनी के गली नंबर दो के रहने वाले सुभाष सक्सेना के घर पर दबिश दी। यहां से एटीएस सुभाष के बेटे अमन सक्सेना को सिविल लाइंस कोतवाली ले गई। जहां उससे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई मगर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां पर मीडिया आने लगी जिसके बाद ATS ने उसे थाने से हटाकर कहीं और पूछताछ की और बाद में अपने साथ लेकर चली गई।

एटीएस ने युवक की निशानदेही से दो मोबाइल भी जब्त किये, जिनका डाटा खंगाला जाएगा। ईमेल द्वारा धमकी में तीन लोग शामिल बताए जा रहे हैं। बदायूं के अमन के अलावा गुजरात के युवक, युवती का नाम आया तो वहां की एटीएस भी सक्रिय हो गई। इसके बाद से तीनों आरोपितों की जानकारी जुटायी जा रही थी, जिससे उन्हे पकड़ा जा सके। सर्विलांस के माध्यम से अमन की लोकेशन बदायूं में ट्रेस होते ही टीम रात में शहर आ गई।

पढ़ाई छोड़ चुका आरोपी, परिवार से भी बेदखल
आरोपी अमन सक्सेना अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। अमन बरेली के राजर्षि कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, जिसे उसने बीच में ही छोड़ दिया था। परिवार ने उसे खराब चाल-चलन के चलते अखबार में इश्तिहार देकर बेदखल कर दिया था लेकिन वह रात को घर पहुंच जाता था। पिता का कहना है कि कई साल से वह दिल्ली में रह रहा है। वहां एक युवती के चक्कर में वह फंस गया है और यहां केवल पैसे मांगने आता है। 2 दिन पहले भी रुपए मांगने आया था लेकिन रुपए नहीं दिए।

अमन सक्सेना लैपटाप चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है। उस समय छात्र होने के नाते पुलिस ने लैपटाप बरामद कर उसे छोड़ दिया था। इसके अलावा उसकी गतिविधियां लगातार संदिग्ध रही हैं। मोहल्‍ले के लोगों ने बताया कि उन्होंने अमन को कई साल से नहीं देखा। वह कब आता और कब जाता था, यह किसी को नहीं पता है।

ShareTweetSend
Previous Post

बदायूं में चूहे को पानी में डूबाकर मारने वाला गिरफ्तार, शव का होगा पोस्टमार्टम

Next Post

‘आई लव यू’ टीचर… स्कूल में छात्रों ने की मैडम से छेड़खानी, वीडियो भी बनाया, चार के खिलाफ केस दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!