ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 25, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

‘आई लव यू’ टीचर… स्कूल में छात्रों ने की मैडम से छेड़खानी, वीडियो भी बनाया, चार के खिलाफ केस दर्ज

by Badaun Today Staff
November 27, 2022
in उत्तर प्रदेश
A A
‘आई लव यू’ टीचर… स्कूल में छात्रों ने की मैडम से छेड़खानी, वीडियो भी बनाया, चार के खिलाफ केस दर्ज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में छात्रों द्वारा शिक्षिका को छेड़ने का मामला सामने आया है। शिक्षिका का आरोप है कि छात्र काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। कभी क्लास में तो कभी सड़क पर आते- जाते छेड़ते हैं। कभी अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना किठौर के डॉ. राम मनोहर स्मारक इंटर कॉलेज में छात्र क्लास के अंदर शिक्षिका को “आई लव यू” बोलते हुए वीडियो बनाते हैं। शिक्षिका अपना चेहरा ढकती है, पास में बैठी छात्राएं हंसती नजर आ रही हैं। एक और वीडयो में इसी तरह की टिप्पणी करते हैं, जिसे शिक्षिका नजरअंदाज करती हुई आगे बढ़ जाती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षिका ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

शिक्षिका का आरोप है कि स्कूल में 12वीं कक्षा के तीन छात्र अमन, कैफ, अतश काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। कभी क्लास में तो कभी सड़क पर आते-जाते उसे छेड़ते हैं। कभी आई लव यू बोलते हैं तो कभी अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से वह तनाव में हैं।

शिक्षिका का कहना है कि तीनों छात्र मेरे बच्चों के समान है इसीलिए इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की, हमेशा प्यार से समझाया और डांटा। इनकी बत्तमीजी को हमेशा नजरअंदाज किया लेकिन अब इन्होने मेरी वीडियो भी वायरल कर दी है। छात्रों की इस शर्मनाक हरकत से उसके सामाजिक और पारिवारिक जीवन खराब हो रहा है। इन लड़कों में मेरी जिन्दगी बर्बाद कर दी है। शिक्षिका का कहना है कि इन तीन छात्रों के साथ अमन की बहन शगूफा भी शामिल है।

सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि टीचर की शिकायत पर आरोपी तीनों छात्रों पर आईटी एक्ट उल्लंघन और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की बहन से भी पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।

ShareTweetSend
Previous Post

बदायूं के युवक ने दी पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, गुजरात एटीएस ने किया गिरफ्तार

Next Post

उझानी: शादी समारोह से लाखों रुपए की नकदी और जेवरात चोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!