ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

कोरोना संकटकाल में घर में ही मनाएं त्योहार

by Badaun Today Staff
July 21, 2020
in बदायूं
A A
कोरोना संकटकाल में घर में ही मनाएं त्योहार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

इस्लामनगर (बदायूं)। कोरोना संकट की वजह से एक जगह लोगों का जुटना खतरनाक हो सकता है, इस समय लॉकडाउन का पालन करना ही सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म है। अगर लोग एकत्रित होकर पर्व-त्यौहार मनाएंगे तो कोरोना वायरस का संक्रमण फैल सकता है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी ने इस्लामनगर में शांति व्यवस्था की बैठक आयोजित की। उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घरों में त्योहार मनाने की अपील की। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय इस्लामनगर में हैण्ड सैनिटाइज़र मशीन का उद्घाटन भी किया।

ADVERTISEMENT

जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा कि कुर्बानी, नमाज जलाभिषेक सहित अन्य त्योहारों के कार्यक्रमों को घर की चाहरदीवारी के भीतर ही मनाएं। कोरोना का संक्रमण न बढ़े इसके लिए शारीरिक दूरी का ध्यान रखना आवश्यक है। एसएसपी ने कहा कि बदायूँ जिला सूफी-संतों का शहर है, यह अदब के लिए पहचाना जाता है। इसमें अमनों-अमान और भाईचारा कायम रहे। जनता प्रशासन का अभिन्न अंग है। जनपद में खुशहाली का माहौल कायम रखना सभी का दायित्व है। शांति कायम रखने में सभी सहयोग करें।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए डीएम ने कहा कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, सावधानी बरतें। मास्क व सैनिटाइज़र का प्रयोग करें। बरसात का समय है नालियों की साफ-सफाई कर लें, पानी न इकट्ठा होनें दें, जिससे मच्छर पनपने न पाएं। उन्होंने कहा कि अभी तक इस्लामनगर में कोरोना वायरस का कोई संक्रमित मरीज नहीं है। इसीलिए कोरोना के बचाव हेतु बताए गए नियमों को पालन करें। पानी को साफ करके उबालकर, क्लोरीन की गोली डालकर पिएं। स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग का सहयोग करें। मास्क ज़रूर पहनें और समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज़ करते रहें। शारीरिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने, स्वच्छता बरतने से ही हम सब कोरोना के संक्रमण को मात दे पाएंगे। पटरी पर जिंदगी जल्द लौटेगी, सब कुछ पहले की तरह बिलकुल सामान्य होगा। लेकिन अभी अहतियाद बरतने और सावधान रहने की ज़रूरत है।

एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर जहरीली व भ्रामक पोस्ट शेयर करने से बचें, लगातार इसकी माॅनिट्रिंग की जा रही है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। खुराफात फैलाने वालों से सख्ती से निपटना प्रशासन को आता है। उन्होंने पुलिस निर्देश दिए कि अपने तैनाती स्थलों पर समय से पहुंचे चौकन्ने और भ्रमणशील रहे।

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना इस्लामनगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर कार्यदायी संस्था को ज्यादा मजदूर लगाकर विल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा कराने की चेतावनी दी है। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 अगस्त से पूर्व निर्माणकार्य पूरा किया जाए, स्वतंत्रता दिवस पर इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा 30 सैय्या मैटरनिटी बिंग का भी निरीक्षण किया। यह भी हस्तांत्रित नहीं हो सका है। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सीएमओ से बात करके इसको जल्द से जल्द चालू कराएं।

इसके बाद डीएम कुमार प्रशान्त, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने नगर पंचायत कार्यालय इस्लामनगर में हैण्ड सैनिटाइज़र मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। हैण्ड सैनिटाइज़र मशीन को नगर पंचायत कार्यालय के प्रवेश द्वार पर स्थापित किया गया है। डीएम, एसएसपी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए यह आवश्यक है कि लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, सैनेटाइजेशन होता रहे। नगर पंचायत कार्यालय एक सार्वजनिक स्थान है। यहां आने वाले कुछ लोगों में यदि संक्रमण हुआ तो इस हैण्ड सैनिटाइज़र मशीन से सैनेटाइज़ होने के बाद कोरोना व अन्य वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हैण्ड सैनेटाइजेशन का होना बहुत जरूरी है।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके हुए सील

Next Post

तेज बरसात में भी पौधों को सरंक्षित करने पहुंचे उझानी के समाजसेवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!