ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

तेज बरसात में भी पौधों को सरंक्षित करने पहुंचे उझानी के समाजसेवी

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
July 21, 2020
तेज बरसात में भी पौधों को सरंक्षित करने पहुंचे उझानी के समाजसेवी
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी (बदायूं)। वृक्षारोपण को अक्सर बड़े बड़े दावे किए जाते हैं। लाखों-करोड़ों रुपये का खर्चा कर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित होता है लेकिन कई बार यह सब रिकॉर्ड बनाने, फोटोग्राफी, सुर्खियां बटोरने तक ही सीमित रह जाता है। रोपे गए पौधों को संरक्षित रखने और उनकी गिनती करने पर कोई ध्यान ही नहीं है। यह पता नहीं किया जाता है कि आखिर वे पौधे जीवित हैं या मृत। लेकिन कस्बा उझानी के समाजसेवियों ने एक अनूठी मिसाल पेश की है।

कस्बे के महात्मा गाँधी खेल मैदान में समाजसेवियों ने करीबन 15 दिन पहले वृक्षारोपण किया था। जिसके तहत शीशम, नीम, पाखड, शहतूत सहित कुल 54 पौधे लगाए गये थे। लेकिन आज 15 दिन बाद भी पौधे एकदम सही सलामत नजर आ रहे हैं। योगेश प्रताप सिंह, शंकर गुप्ता, सन्नी अनेजा, रोनी सक्सेना, रजत गुप्ता, कुक्कू सक्सेना ने प्रतिदिन यहाँ खाद, पानी का ख्याल रखा है। इस दौरान तीन पौधे सूख भी गए तो उनकी जगह दूसरे पौधे भी लगा दिए गए।

वहीं आज मंगलवार को जब तेज बारिश हुई तो पौधों के बह जाने का खतरा भी बढ़ गया लेकिन समाजसेवियों ने तेज बारिश में भी मैदान में पहुँचकर पौधों को सरंक्षित करने में जुट गए। पौधों के चारों ओर क्यारी बनाई गयी, इस दौरान खेल मैदान में नहा रहे एक बच्चे ने भी क्यारी बनाने में सहयोग देकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि पौधों को सरंक्षित करने में बच्चे की मेहनत ने हम सभी को प्रोत्साहित करने का काम किया है। जल्द ही खेल मैदान हरा भरा नजर आएगा।

ShareTweetShareSend
Previous Post

कोरोना संकटकाल में घर में ही मनाएं त्योहार

Next Post

मकान ढहने से मासूम भाई-बहन की दबकर मौत, दो घायल

Related Posts

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व जांच शिविर का लिया लाभ
उझानी

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व जांच शिविर का लिया लाभ

2 weeks ago
उझानी में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़
उझानी

कनपटी पर तमंचा रखकर भैंस ले गए बदमाश, तीन गांवों से 7 भैंस चोरी

3 weeks ago
उझानी में सटोरियों से लोग हुए परेशान, पुलिस से शिकायत करने पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
उझानी

उझानी में सटोरियों से लोग हुए परेशान, पुलिस से शिकायत करने पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

4 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!