ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, June 7, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: त्योहार में भी शहरवासियों का गंदगी से नहीं छूटा पीछा

Vishal Maheshwari by Vishal Maheshwari
October 26, 2019
उझानी: त्योहार में भी शहरवासियों का गंदगी से नहीं छूटा पीछा
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी(बदायूं)। प्रकाश पर्व दीपावली पर भी नगर पालिका सफाई के प्रति गंभीर नहीं है। शासन के तमाम फरमानों के बावजूद पालिका ने स्थानीय लोगों के घरों के सामने घनी आबादी में कूड़े का अम्बार लगाया हुआ है।

जहाँ एक ओर दिवाली को स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है वहीं नगरवासियों का त्योहार में भी गंदगी से पीछा नहीं छूटा है। त्योहारों पर प्रशासन ने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे। लेकिन पालिका प्रशासन का स्वच्छता का दावा ध्वस्त नजर आ रहा है। पर्व के चलते घरों में साफ-सफाई का दौर भी जारी है। वहीं रंग रोगन का काम भी जोर पकड़े हुए है। जिसके चलते आम दिनों की तुलना में कूड़े की मात्रा बढ़ जाती है पर इसके लिए नगर पालिका ने कोई तैयारी नहीं की है। नप को सड़कों से उठाए गये कचरे को फेंकने का कोई भी उपयुक्त स्थान नही है इसीलिए मोहल्ला भर्रा टोला, सहसवान रोड़ पर घनी आबादी के बीच लोगों के घरों के सामने ही डंपिंग ग्राउंड बना लिया है। करीबन 10 दिन पूर्व अधिशासी अधिकारी डीके राय ने सफाई की सुनिश्चित व्यवस्था की बात कही थी लेकिन लगता है कि गंदगी के बीच जीवन बसर करना नगरवासियों की तकदीर बन चुकी है।

स्थानीय निवासियों में पुरषोत्तम वार्ष्णेय ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नगर पालिका ने उनके घर के सामने कूड़ादान बना रखा है। इस सम्बन्ध में कई बार शिकायतें की गयी हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। आटा चक्की चलाने वाले उमेश गौतम ने बताया कि नगर पालिकाकर्मी यहाँ अपनी ठेली यहाँ पलट जाते हैं, कई बार मना भी किया गया लेकिन वो नही मानते।

त्योहारों पर प्रशासन ने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे। लेकिन पालिका प्रशासन का स्वच्छता का दावा ध्वस्त नजर आ रहा है। बीते दिनों गंदगी की शिकायत पर मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद भी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। देखना है कि रोशनी के पावन पर्व पर नगर पालिका सजग हो पाती है या गंदगी के बीच ही दिये रोशन होगे।

ShareTweetShareSend
Previous Post

नर्स ने बेच दी नवजात बच्ची, न्याय की आस में भटक रही दंपति

Next Post

दंपति को वापस मिली नवजात, गरीबी की वजह से की थी दान

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

1 week ago
उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ
उझानी

उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ

2 weeks ago
उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत
उझानी

उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत

3 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!