ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सहसवान में आम के बाग में लटके मिले प्रेमी युगल के शव

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
October 10, 2022
सहसवान में आम के बाग में लटके मिले प्रेमी युगल के शव
Share on FacebookShare on Twitter

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर हरना तकिया गांव में सोमवार दोपहर एक प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवा कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। दोनों की शिनाख्त कर ली गयी है, युवती शादी-शुदा थी, जबकि युवक अविवाहित है। दोनों ही अपने घर से गायब थे।

बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर अली कबीर की जियारत के सामने आम के बाग का है। यहां फोरलेन हाईवे से मात्र 50 कदम की दूरी पर सोमवार की दोपहर करीब दो बजे आम के पेड़ पर प्रेमी युगल लटके मिले। ग्रामीणों ने दोनों के शवों को पेड़ से लटका हुआ देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ चंद्रपाल सिंह, कोतवाल विशाल प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुँच गए। युवक-युवती के शव युवती की साड़ी से ही एक दूसरे के गले में लटके हुए थे। पुलिस ने साड़ी को काटकर शवों को नीचे उतारा।

उनके जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर युवती की पहचान प्रेमवती आयु 20 वर्ष पत्नी जयवेंद्र निवासी ग्राम धनी पट्टी मजरा नगरिया खनू थाना हजरतपुर जनपद बदायूं और गांव घसा कल्याणपुर थाना गढ़िया रंगीन जनपद शाहजहांपुर निवासी लंकुश आयु 27 वर्ष पुत्र विदुरपाल के तौर पर हुई।

शिनाख्त होने के बाद जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी गई। वहां से पता चला कि प्रेमवती दो दिन से लापता थी, स्वजन ने थाने में लंकुश के खिलाफ शिकायत भी की थी। प्रेमवती शादीशुदा है और अपने मायके से प्रेमी के साथ चली गई थी। उनके पास से दिल्ली के आनंद विहार से बदायूं का टिकट मिला है।

टिकट मिलने से आशंका जताई जा रही है कि दोनों पहले दिल्ली गए। इसके बाद अब वह वापस आ गए, इसी दौरान उन्होंने खाली बाग सूनसान जगह में देख कर वहीं उतर गए और फांसी लगाकर जान दे दी या फिर किसी ने उन्हें यहां पर मौत के घाट उतार दिया और फिर शव फंदे पर लटका दिए।

सहसवान कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया युवक युवती के शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर गया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

मुलायम सिंह यादव का निधन, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

Next Post

गर्भवती महिला और उसकी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Related Posts

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल
अपराध

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल

1 month ago
सहसवान कोतवाली में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, पुलिस प्रताड़ना से था परेशान
सहसवान

सहसवान कोतवाली में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, पुलिस प्रताड़ना से था परेशान

1 month ago
सुरेश प्रधान की हालत नाजुक, अस्पताल पहुंची पुलिस, बेटे भी गिरफ्तार
अपराध

सुरेश प्रधान की हालत नाजुक, अस्पताल पहुंची पुलिस, बेटे भी गिरफ्तार

3 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!