ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 25, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

गर्भवती महिला और उसकी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

by Badaun Today Staff
October 12, 2022
in अपराध, बदायूं
A A
गर्भवती महिला और उसकी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दो भाइयों ने मिलकर अपने छोटे भाई की गर्भवती पत्नी और उसकी बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी कमल सिंह और उनके भाई देवराज और बहोरी अलग-अलग घरों में रहते हैं। कमल हरियाणा में रहकर मजदूरी का काम करता है। वहीं उसकी 35 वर्षीय पत्नी लज्जालती गांव में ही छप्पर के घर में रहती थीं। दोनों की शादी दो साल पहले हुई थी, उसकी पत्नी लज्जावती गर्भवती है। इसके चलते काम मे हाथ बंटाने के लिए उसने अपनी दस वर्षीय बहन मंजू को अपने बुला लिया था। बीती रात कमल सिंह के दो भाई देवराज और बहोरी ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दोनों बहनों की हत्या कर दी।

सूचना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह और एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल आरोपियों का परिवार फरार है। उनकी तलाश में थाना पुलिस और एसओजी को लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोनों आरोपियों की अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ थाा। आरोपियों ने उन दोनों को पीटा था। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस दोनों आरोपियों को थाने भी ले गई थी लेकिन देर शाम उन्हें छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों भाई की पत्नियाँ अपने-अपने मायके चली गईं थीं।

दोनों जेठ जब घर पहुंचे तो उनकी पत्नियां घर पर नहीं मिली जिससे वो भड़क गए। उन्हें शक था कि लज्जावती ने ही पुलिस को सूचना दी होगी। इसके बाद दोनों ने मंगलवार देर रात लज्जावती और उसकी छोटी बहन की हत्या कर दी।

वहीं पति कमल सिंह ने बताया कि शादी के वक्त मैंने सामूहिक भाइयों की जमीन गांव के ही युवक के पास 3 बीघा जमीन गिरवी रख दी थी। इस बात को लेकर दोनों आरोपी भाई मेरे साथ झगड़ा करते थे। भाइयों का कहना था कि गिरवी रखी हुई जमीन छुड़ाकर दे। इसीलिए डेढ़ महीने पहले मैं मजदूरी करने हरियाणा चला गया।

ShareTweetSend
Previous Post

सहसवान में आम के बाग में लटके मिले प्रेमी युगल के शव

Next Post

निर्दोष को स्मैक तस्कर बनाकर वसूले ढाई लाख, दारोगा सहित 4 सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!