ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 3, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: शराब के नशे में गला दबाकर की थी वृद्ध महिला की हत्या, गिरफ्तार

by Badaun Today Staff
July 19, 2019
in उझानी
A A
उझानी: शराब के नशे में गला दबाकर की थी वृद्ध महिला की हत्या, गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी। क्षेत्र के गाँव में गुरूवार को वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि शराब के नशे में गर्दन दबा कर महिला की हत्या कर दी थी।

ADVERTISEMENT

कोतवाली क्षेत्र के गाँव बसौमा में गुरूवार सुबह वृद्ध महिला रामकली पत्नी टीकाराम कश्यप की लाश मिलने से हडकंप मच गया था। रामकली की लाश उनके घर के बाहर आंगन में मिली, उनकी गर्दन पर लाल रंग के गहरे निशान थे और मुंह से खून भी निकल रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद ही कोतवाल विनोद कुमार चाहर, सीओ विनय कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वहीं आज शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाल विनोद चाहर अपनी टीम के साथ बसौमा रेलवे फाटक पर पहुँच गए जहाँ एक मंदिर में छुपे मुनेन्द्र सिंह नामक एक युवक को गिरफ्तार किया। मुनेन्द्र ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। मुनेन्द्र ने बताया कि शराब के नशे में उसने रामकली की हत्या की थी। विनोद चाहर ने बताया कि मुनेन्द्र शराबी है उसने गुरुवार को शाम से ही शराब पी जिसके बाद आधी रात को शराब के नशे में रामकली के घर की गली में घुस गया। चूँकि गली में दरवाजा नही था, नशे की हालत में गली में घुसने पर रामकली ने नाराजगी व्यक्त की जिसके बाद उसने गुस्से में आँगन में सो रही रामकली का गला दबा दिया।

ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरे उतरे कोतवाल और सीओ

लोगों के घरों में बर्तन मांजकर अपना जीवन यापन करने वाली रामकली शांत स्वभाव की महिला थी। गाँव में उनकी किसी से रंजिश नही थी। उनकी मौत के बाद पूरा गाँव हैरान था। लोगों के सवाल था आखिर उनकी हत्या क्यों की गयी। ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन से घटना के खुलासे की गुहार लगाते हुए कहा कि उस पापी ने एक गाय समान महिला की हत्या की है, उसका पकड़ना जरुरी है वरना कल कोई और शिकार होगा। घटना के 48 घंटे बीतने से पहले ही पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर ग्रामीणों की उम्मीदों को टूटने नही दिया है।

हत्या की वारदात के बाद से ही सक्रिय था पुलिस प्रशासन

वृद्ध महिला की खबर के बाद से ही कोतवाल विनोद चाहर, सीओ विनय कुमार द्विवेदी सहित पुलिस प्रशासन सक्रीय नजर आ था। हत्या में गाँव के ही शराबी युवक पर शक था जिसकी वजह से ही सीओ विनय कुमार ने वारदात स्थल पर पहुंचकर ही ग्रामीणों से सख्त सवाल किए थे। वारदात वाले दिन की देर शाम तक पुलिस गाँव में सघन पूछताछ में जुटी हुई थी।

घर में बगल में शराबियों का अड्डा

अपने पति की मौत के बाद से ही मायके में रहने वाली रामकली के घर के पडोस में एक खाली प्लाट में शराबियों ने अड्डा बना लिया था। इस प्लाट में शराब की बोतले, पौव्वा की भरमार थी। वारदात स्थल पर जब पुलिस पहुंची तो इस प्लाट पर खासी नजर पड़ी। जिसके बाद से ही हत्या का शक किसी शराबी पर था।

ShareTweetSend
Previous Post

शिक्षा के मंदिर में नशे का कारोबार, पुलिस की गिरफ्त से बाहर अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज मालिक

Next Post

अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज में नशे कारोबार, पुलिस की पड़ताल से दूर है मैनेजर बेटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!