Site icon Badaun Today

बदायूं में 5 वर्ष की मासूम से हैवानियत, गांव के नाबालिग ने किया दुष्कर्म

Representative Image

जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 5 साल की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी भी नाबालिग है, पुलिस ने बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक निवासी 5 साल की मासूम बच्ची रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वहां गांव का 14 वर्षीय किशोर पहुंचा और मासूम को गन्ना खिलाने के बहाने खेत में ले गया। खेत में आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोर मौके पर बालिका को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। मासूम किसी तरह घर पहुंची तो परिजनों ने उसकी खराब हालत की वजह पूछी। उसने रोते हुए पूरा घटनाक्रम बताया।

परिजनों ने रविवार रात ही पुलिस को घटना की जानकारी दी, इसके बाद सोमवार को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद किशोर को भी हिरासत में ले लिया।

इंस्पेक्टर जरीफनगर मनोज कुमार ने बताया, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बरेली बाल सुधार केंद्र भेजा जा रहा है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है।

Exit mobile version