ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

जिसके प्यार में सना ने ऑपरेशन करवा कर बदला जेंडर, उसने क‍िसी और के लिए दिया धोखा

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
January 21, 2023
जिसके प्यार में सना ने ऑपरेशन करवा कर बदला जेंडर, उसने क‍िसी और के लिए दिया धोखा
Share on FacebookShare on Twitter

झाँसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में सोनल का प्यार पाने के लिए सना ऑपरेशन करवा कर सोहेल बन गई, उसने किसी और के लिए सना से नाता तोड़ दिया है। इस धोखे को सना सहन नहीं कर पा रही है और अब वह न्यायालय की शरण में जा पहुंची है। इस मामले में सोनल को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। बाद में उसे जमानत दे गयी।

बबीना के खैलार निवासी सना खान एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पद पर काम करती थी। वर्ष 2016 में उसी मकान में रहने वाली सोनल श्रीवास्तव से उसकी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। 10 अगस्त 2017 को सना ने घर खाली कर दिया। उसके घर छोड़ने के बाद सोनल भी घर छोड़कर सना के पास चली गई। दोनों एक साथ रहने लगे।

सना के मुताबिक दोनों के साथ रहने की वजह से सोनल के परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी। तब सोनल ने साफ कह दिया कि मैं सना के साथ लिव-इन में रहना चाहती हूं। मैं बालिग हूं, ऐसा कर सकती हूं। दोनों ने थाने में 18 सितंबर 2017 को इकरारनामा किया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

जेंडर चेंज करवाने का किया फैसला
इस दौरान सना की अच्छी खासी कमाई थी जिसे सोनल पर खर्च भी करती है। सना ने सोनल की पूरी पढाई का खर्च भी उठाया। यही नहीं, बल्कि सोनल के बर्थडे पर पार्टी करना, हिल स्टेशन पर घूमने जाना, शॉपिंग करना और ऐसे सभी खर्च सोनल के सना ही उठती थी। सना प्यार में अपना सब कुछ सोनल के लिए कुर्बान करने को तैयार हो थी। वह सहेली सोनल को पत्नी के रूप में पाने के लिए व्याकुल थी। इस प्रेम की हद तो तब हो गई जब दोनों की रजामंदी से सना ने अपना जेंडर तक चेंज करवाने का फैसला कर लिया।

सना हुई बीमार, सोनेल को किसी और लड़के से प्यार
सना ने अपनी जान को जोखिम में डाल कर जून-अप्रैल 2020 में अपना ऑपरेशन दिल्ली के गंगाराम हॉस्पीटल में करवाया। इस ऑपरेशन के बाद सना लड़की से लड़के की तरह नज़र तो आने लगी थी, अपना नाम बदलकर सोहेल रख लिया लेकिन इस ऑपरेशन से उसके लिवर पर भी इसका गहरा असर पड़ा था। वह बीमार रहने लगी थी। पिछले पांच साल में कई सर्जरी हुईं। दिल्ली के एक अस्पताल में काउंसिलिंग हुई। तब सोनल भी साथ रही।

सना बीमार होने की वजह से अपने काम पर भी ध्यान नहीं दे पा रही थी। इसलिए उसने सोनल से कहा कि जब तक मेरी तबियत ठीक नहीं हो जाती है, तुम एक अस्पताल में नौकरी कर लो। सोनल मान जाती है और सना यानी सोहेल अप्रैल 2022 में उसकी नौकरी एक निजी अस्पताल में लगवा देती है पर यहीं से असली फसाद शुरू होता है। यहाँ सोनल को एक लड़का मिल जाता है जो उसके साथ उसी हॉस्पिटल में काम करता है। सोनल को इस लड़के से प्यार हो जाता है और दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं।

ज्‍यादा द‍िक्‍कत है तो फ‍िर से बन जाओ लड़की
इस बात की भनक लगने पर जेण्डर चेंज करवा चुकी सना ने उसे मिलकर जीने-मरने के वादे की याद भी दिलाई लेकिन सोनल पर कोई असर नहीं पड़ा। सना ने अपनी प्रेमिका से कई मिन्नतें की मगर उसका दिल नहीं पसीजा। उसने साथ रहने से स्पष्ट इन्कार कर दिया। साथ ही मजाक उड़ाते हुए कह दिया कि यदि इस रूप में तुम्हे कष्ट है तो जाओ और फिर से लड़की बन जाओ।

सना ने ली कोर्ट की शरण
अपने साथ हुए इस रूखे व्यवहार से परेशान हो उठी सना कोर्ट की शरण में पहुँच गई। यहाँ उसके मामले की सुनवाई चली और प्रेमिका को बुलाया गया, मगर वह न्यायालय नहीं पहुँची। आखिर कोर्ट से वॉरण्ट जारी हुआ और पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बाद में उसे जमानत दे गयी।

ऑपरेशन कराकर जेण्डर बदल चुकी सना अब भी अपनी प्रेमिका को पाना चाहती है। वह चाहती है कि जिसके लिए उसने इतना बड़ा फैसला लिया वह उसे मिलनी चाहिए, लेकिन अब न तो सोनल इसके लिए तैयार है और न ही इस विवाह के लिए सोनल के परिवार वाले ही तैयार हैं। सना का कहना है कि जिसके लिए ब्रेस्ट का आपरेशन करा के हटवा दिया, उसके लिए अपनी पहचान तक बदल दी, ऑपरेशन में 12 लाख रुपए से ज्यादा खर्च हो गए, वह लड़की आखिर धोखेबाज निकली। सना का कहना है कि यह लड़ाई वह अंत तक लड़ेगा। किसी की जिंदगी बर्बाद करने वालों को सबक सिखाना जरूरी है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

सुरेश प्रधान की हालत नाजुक, अस्पताल पहुंची पुलिस, बेटे भी गिरफ्तार

Next Post

उझानी में जंगल में मिला तेंदुए की शक्ल के जानवर का शव

Related Posts

हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम योगी बोले- पहले ओबीसी को म‍िलेगा आरक्षण फ‍िर होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश

कोरोना काल में ली गई फीस का 15 फीसदी वापस करें स्कूल, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

1 month ago
यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू
उत्तर प्रदेश

यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू

2 months ago
तीन बच्चों और पति को छोड़ महिला ने प्रेमी से की मंदिर में शादी, अपना धर्म भी बदला
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास की किस्त खाते में आते ही प्रेमी संग फरार हो गईं चार पत्नियां, पतियों ने की दूसरी किस्त रोकने की मांग

2 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!