ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 25, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सुरेश प्रधान की हालत नाजुक, अस्पताल पहुंची पुलिस, बेटे भी गिरफ्तार

by Badaun Today Staff
January 15, 2023
in अपराध, उत्तर प्रदेश
A A
सुरेश प्रधान की हालत नाजुक, अस्पताल पहुंची पुलिस, बेटे भी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बरेली/बदायूं। बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा में कटरी की जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर में फरार मुख्य आरोपी सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल सुरेश की हालत नाजुक है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

थाना क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर की कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर चार दिन पहले सरदार परमवीर सिंह और सुरेश तोमर के बीच जमकर विवाद हुआ था। कई घंटे तक गोलियां और तलवारें चलीं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें परमवीर पक्ष के दो और सुरेश तोमर का एक साथी मारा गया था। सरदार परमवीर सिंह के फार्म हाउस के मैनेजर खजांची लाल शर्मा की ओर से 18 नामजद समेत 33 के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसे पढ़िए: जमीन को लेकर खूनी संघर्ष में तीन की मौत, उझानी में पुलिस की दबिश

इस जमीनी विवाद में सुरेश प्रधान भी घायल हुआ। साथी सुरेश प्रधान को चारपाई पर उठाकर नदी के रास्ते ही निकल गए। बताया गया है कि स्टीमर से रामगंगा पार कर प्रधान अपने गांव रायपुर हंस पहुंचा और वहां से उसे कहीं इलाज के लिए ले जाया गया। घटना के बाद से ही पुलिस मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान की तलाश में पुलिस की जुटी हुईं थी। बदायूं व मुरादाबाद, आगरा के अस्पतालों में काफी छानबीन की। एटा के जलेसर इलाके में उसकी रिश्तेदारी के चलते वहां तक दबिश दी गयी लेकिन कुछ पता नहीं चला।

इसे पढ़िए: खूनी संघर्ष में तीन की मौत के बाद 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उझानी के तीन युवक गिरफ्तार

वहीं कल शनिवार रात करीबन 11 बजे परिवार की एक महिला सुरेश को लेकर सिद्धि विनायक अस्पताल पहुंची। यहां आईसीयू में उसे भर्ती कराया गया। सुरेश प्रधान के भर्ती होने के कुछ ही देर बाद शहर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल भी आ गए। उन्हें डॉक्टरों ने बताया कि सुरेश के सिर में गंभीर चोट की वजह से हालत चिंताजनक है। इसके अलावा हाथ और सीने में भी घाव हैं। परिवार की महिला के मुताबिक इससे पहले सुरेश का मुरादाबाद इलाज चल रहा था।

सुरेश प्रधान के बेटे भी गिरफ्तार 
एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि सुरेश प्रधान को हिरासत में ले लिया गया है। उसके बेटे बिपिन और विकास गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उसका करीबी सूरज पाल और एक बेटा शुक्रवार रात को गिरफ्तार होने के बाद शनिवार को उसके दो और बेटे राहुल व संजय भी पकड़ में आ गए हैं।

इसे पढ़िए: उझानी में सुरेश प्रधान की अवैध सम्पत्ति खंगालने में जुटा प्रशासन, चल सकता है बुलडोजर

फार्म हाउस पर हुआ अंतिम संस्कार
ट्रिपल हत्याकांड में मारे गए परमिंदर सिंह और देवेंद्र का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। परमिंदर पंजाब के फतेहगढ़ जिले के साहनपुर और देवेंद्र होशियारपुर जिले के मदनपुर के निवासी थे। परमवीर सिंह रात में ही दोनों शवों को पंजाब ले जाना चाहते थे लेकिन पुलिस लखीमपुर खीरी की तरह बवाल नहीं चाहती थी। ऐसे में पुलिस ने काफी समझाया। इसके बाद परमवीर सिंह के फार्म हाउस पर ही दोनों के शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी में सुरेश प्रधान की अवैध सम्पत्ति खंगालने में जुटा प्रशासन, चल सकता है बुलडोजर

Next Post

जिसके प्यार में सना ने ऑपरेशन करवा कर बदला जेंडर, उसने क‍िसी और के लिए दिया धोखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!