ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, September 27, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

दूसरे चरण का नामांकन खत्म, 19 अप्रैल को होगा मतदान

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
April 9, 2021
दूसरे चरण का नामांकन खत्म, 19 अप्रैल को होगा मतदान
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। त्रिस्तरीय पंचायत के द्वितीय चरण के लिए शुरू हुआ नामांकन का कार्य गुरुवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन भी जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन पत्र भरे गए।

नामांकन के पहले दिन उमड़ी भीड़ को देखते हुए दूसरे दिन गुरुवार को प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय से लेकर विकास खंड मुख्यालय तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नामांकन के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। नामांकन स्थल से दो सौ मीटर तक का दायरा पूरी तरह सील रहा। डीएम और एसपी ने नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं दूसरे दिन देर शाम तक दाखिल नामांकन पत्रों की गिनती का कार्य जारी था। अब शुक्रवार की सुबह आठ बजे से दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जो शनिवार को भी जारी रहेगी। इसके बाद 11 अप्रैल को नामांकन वापसी का कार्य संपन्न होगा। इसके बाद शेष बचे लोगों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से मतदान होगा। दो मई को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी।

वहीं जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए भाजपा की सूची में जगह न मिलने के बाद भाजपा में खींचतान शुरू हो गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने वार्ड नंबर 26 डकारा पुख्ता समेत पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य की बेटी और शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य की बहन अनीता शाक्य ने वार्ड नंबर 24 जगत से नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा ने जगत से मनोज मोदी और डकारा पुख्ता से विमला देवी को प्रत्याशी घोषित किया है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

पंचायत चुनाव के नामांकन के पहले दिन ही कोरोना गाइडलाइन का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन

Next Post

उझानी: व्यापारी परिवार से लूटपाट में आरोपी इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Related Posts

ग्राम प्रधान संगठन के फर्जी पदाधिकारी बन मनोनित करने का आरोप
जिला बदायूं

ग्राम प्रधान संगठन के फर्जी पदाधिकारी बन मनोनित करने का आरोप

2 months ago
बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ली शपथ, पंचायतों में भी पावर में आई सरकार
जिला बदायूं

बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ली शपथ, पंचायतों में भी पावर में आई सरकार

4 months ago
मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
जिला बदायूं

मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

5 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!