ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, March 22, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बदायूं से पकड़ा गया उत्तराखंड का इनामी बदमाश, तमंचा और कारतूस भी बरामद

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
May 4, 2022
बदायूं से पकड़ा गया उत्तराखंड का इनामी बदमाश, तमंचा और कारतूस भी बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। इस्लामनगर कस्बे से बुधवार को उत्तराखंड का 10 हजार इनामी बदमाश को पकड़ा गया। वह कई दिन से कस्बे में छिपा हुआ था। उत्तराखंड में कुमाऊं एसटीएफ उसे तलाश कर रही थी। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए। आरोपी पर उत्तराखंड के थानों में हत्या और अन्य आपराधिक मामले में मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी देहात सिद्दार्थ वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में किच्छा थाना क्षेत्र का लालपुर निवासी मोनू खान दस हजार रुपये का इनामी अपराधी है। सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना पर पता चला कि वह इस्लामनगर आया है। उसकी रिश्तेदारी सदर कोतवाली क्षेत्र में भी है। इस पर सीओ एसटीएफ पूर्णिमा गर्ग, निरीक्षक एसटीएफ एमपी सिंह, एसआइ केजी मठपाल के नेतृत्व में एसटीएफ कुमाऊं एसटीएफ इस्लामनगर पहुंची। बदायूं से एसओजी टीम को भेजा गया।

उसके बाद दोनों टीमों ने संयुक्त छापा मारकर एक घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उत्तराखंड एसटीएफ ट्रांजिट रिमांड पर मोनू खान को उत्तराखंड लेकर गयी है। वहां आरोपी से पूछताछ होगी।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि तीन फरवरी 2022 को ग्राम रामेश्वरपुर, लालपुर, थाना किच्छा निवासी अमर थापा का वहीं के ही बिंदर से विवाद हो गया था। इसके बाद शाम को बिंदर अपने साथियों के साथ आया और उसे पीट दिया। इसके बाद जब वह थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो बिंदर और उसका जीजा सुखविंदर, करन, माेनू खान, अंकुर गुंबर, सन्नी ने रामेश्वरपुर रोड पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था, जबकि लालपुर, किच्छा निवासी मोनू खान पुत्र मुन्ने खान फरार हो गया था। मोनू खान की गिरफ्तारी को पुलिस ने कई बार दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। माेनू खान पर हत्या और तीन जानलेवा हमले के केस दर्ज होने के कारण पुलिस ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था।

दर्ज हैं चार मुकदमे
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि इनामी बदमाश पर चार केस दर्ज हैं। इसमें जानलेवा हमले के दो केस वर्ष, 2020 और 2022 में किच्छा में दर्ज हैं। जबकि रुद्रपुर कोतवाली में वर्ष, 2021 में जानलेवा हमला और वर्ष 2017 में हत्या का केस दर्ज है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

13 साल की बच्ची से 3 दिन तक गैंगरेप, फिर थानाध्यक्ष ने की दरिंदगी, पूरा थाना लाइन हाजिर

Next Post

ललितपुर गैंगरेप केस: थानाध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार, इससे पहले भी 13 मुकदमे दर्ज करा चुकी पीड़िता की मां

Related Posts

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या
बदायूं

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

2 months ago
उझानी में सुरेश प्रधान की अवैध सम्पत्ति खंगालने में जुटा प्रशासन, चल सकता है बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

उझानी में सुरेश प्रधान की अवैध सम्पत्ति खंगालने में जुटा प्रशासन, चल सकता है बुलडोजर

2 months ago
खूनी संघर्ष में तीन की मौत के बाद 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उझानी के तीन युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

खूनी संघर्ष में तीन की मौत के बाद 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उझानी के तीन युवक गिरफ्तार

2 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!