ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Monday, September 25, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति

Vishal Maheshwari by Vishal Maheshwari
October 14, 2019
गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी (बदायूं)। गायत्री परिवार की ओर से नगर के संजरपुर रोड पर 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन चल रहा है। सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने वर्तमान समस्याओं के निराकरण, सूक्ष्म जगत के परिशोधन और विश्व शांति की कामना के निमित्त यज्ञ भगवान को गायत्री महामंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित कीं।

शांतिकुंज हरिद्वार से आए कथा शिरोमणि शशिकांत सिंह ने कहा कि आध्यात्मिक चिंतन से भावनाएं पवित्र होती है। यज्ञीय वातावरण से भारत को दिव्य ज्ञान का स्त्रोत बनाएं। मर्यादित जीवन से मनुष्य हजारों मनकों में चमकने वाला हीरा बन जाता है। बच्चों को संस्कारित कर उनकी प्रतिभाओं को बहुमूल्य बनाएं। उन्होंने कहा संयम, सेवा, स्वाध्याय से संमार्ग और श्रेष्ठ कार्यों से सद्गति मिलती है। युवा व्यसनों से बचकर युग निर्माणी बनें।

सहायक टोली नायक बसंती लाल सोलंकी ने वेदमंत्रोच्चारण किया। शांतिकुंज हरिद्वार के स्वेन कुमार, चिंताराम नाग और दिनेश पाल ने परम सौभाग्य हमारा है, मनुज देवता बनें, बनें यह धरती स्वर्ग समान आदि प्रज्ञागीतों का श्रवण कराया।  आर्येंद्र यादव ने शक्ति कलश, डाॅ. वीरेंद्र पाल शर्मा और ध्रुव यादव ने गुरुपूजन, सुभाष यादव, मनोज शर्मा और सत्यपाल ने मातृ पूजन, धीरेंद्र सोलंकी, मदनलाल शर्मा और भुवनेश शर्मा ने सर्वतो भद्र, कौशल सोलंकी, आशोक, किशन, राकेश और सुरेंद्र पाल आदि ने यज्ञशाला की चारों वेदियों का पूजन कराया। गायत्री शक्तिपीठ के बी ज्ञानेंद्र और रामभरोसे लाल माहेश्वरी ने व्यासपीठ और प्रज्ञा पुराण कथा पूजन कराया।

इस मौके पर नरेंद्रपाल शर्मा, रघुनाथ सिंह, सुखपाल शर्मा, सप्रदीप, ब्रिजेंद्र, रिंकू, राकेश कुमार, कालीचरन, जेपी सिंह, अनेक सिंह, कपिल, उपदेश, नरेंद्र सिंह, अमर सिंह, रामचंद्र प्रजापति, संजीव, राजेंद्र, धर्मेंद्र, भुवनेश्वर सिंह, रामेश्वर, ओमकार, कल्पना, ममता, धीरपाल, गंगा प्रसाद, ग्रीष यादव, हरिकिशन, विवेक, राज, आदित्य, अनमोल, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

ShareTweetShareSend
Previous Post

बदायूं की बेटी ने किया शहर का नाम रोशन, अमेरिकी कांफ्रेस में लेंगी हिस्सा

Next Post

कछला पहुँची एक्सपिडिशन टीम, गंगा को स्व्च्छ बनाने का आव्हान

Related Posts

सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज
उझानी

सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज

2 weeks ago
राशन की दुकान के प्रस्ताव में धांधली, एडीओ पंचायत और सचिव ने की प्रधान से सांठगांठ
उझानी

राशन की दुकान के प्रस्ताव में धांधली, एडीओ पंचायत और सचिव ने की प्रधान से सांठगांठ

3 weeks ago
देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बाँधी राखी
उझानी

देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बाँधी राखी

4 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!