ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Thursday, November 30, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

भूमाफिया कर रहे कब्जा, न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
September 3, 2021
भूमाफिया कर रहे कब्जा, न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित
Share on FacebookShare on Twitter

दातागंज (बदायूं)। जनपद में लगातार भूमाफिया सक्रिय हैं। कहीं खाली प्लाट, तालाबों पर कब्जा करने की कोशिशें होती हैं तो कहीं लोगों की दुकानों पर। प्रशासन के समाधान दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें भी अवैध कब्जों से सम्बन्धित पहुँच रही हैं। सत्ता और दबंगई की आढ़ में सक्रीय भूमाफियों की वजह से लोग परेशान हैं और न्याय के लिए भटक रहे हैं।

अलापुर थाना क्षेत्र के गाँव कोठा निवासी बालजीत पुत्र स्व. झांजन की गाँव में ही जमीन है। पिछले कुछ वर्षों से गाँव के ही दबंग प्रवर्ती के लोगों की नजर उस पर पड़ गयी। आरोप है अजय कुमार, उनेश, रामेन्द्र ने उनकी जमीन के एक हिस्से करीबन 4 विस्वा पर घूर डालकर कब्जा कर रखा है। उन्होंने दबंगों से जब घूर हटाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे।

आरोप यह भी है कि दबंगों ने सरकारी जमीन पर ही एक झोपडी बना ली है जिसकी वजह से आम रास्ता बंद हो गया है। इस वजह से लोगों का आवागमन पीड़ित बालजीत के खेत से होता है। पीड़ित ने करीबन एक साल पहले तत्कालीन जिलाधिकारी कुमार प्रशांत से मुलाकात की थी, उन्होंने इस सम्बन्ध एसडीएम को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

आरोप है कि इस मामले में लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगा दी कि कब्जा हटा दिया गया है। इसके बाद पीड़ित ने जब थाने में गुहार लगाई तो पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। एक माह पहले जनसुनवाई पोर्टल भी शिकायत की गयी लेकिन वहां भी अब तक कोई सुनवाई नही हुई है। वहीं गुरूवार को बालजीत ने एडीएम प्रशासन ऋतू पुनिया और जिलाधिकारी दीपा रंजन को अपनी शिकायत सौंपी है।

न्याय के लिए भटक रहे है पीड़ित को उम्मीद है कि उसकी जमीन से जल्द कब्जा हट जाएगा। इस मामले में लेखपाल राकेश से सम्पर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन फिलहाल उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण

Next Post

सहसवान: शराब पार्टी में सालों ने की सगे जीजा की हत्या

Related Posts

दातागंज में पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या, दो साल पहले की थी लव मैरिज
दातागंज

दातागंज में पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या, दो साल पहले की थी लव मैरिज

4 months ago
उसावां में नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ
दातागंज

उसावां में नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ

6 months ago
उसहैत के भाजपा प्रत्याशी का हंगामा, प्रशासन पर मतदान रोकने का आरोप
दातागंज

उसहैत के भाजपा प्रत्याशी का हंगामा, प्रशासन पर मतदान रोकने का आरोप

7 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!