बदायूं: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह तथा जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष साजिद अली के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने गांधी मैदान में एकदिवसीय धरना दिया।
प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि आज भाजपा अपने तानाशाह रूप में खुल कर आ गयी है जिसे कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में अल्पमत की भाजपा को सरकार शपथ दिलवाई जा रही है जबकि पूर्ण बहुमत कांग्रेस एवं जेडीएस गठबंधन के पास है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक मे विधायको के खरीद फरोख्त का दौर चल रहा है भाजपा कांग्रेस और जेडीएस के विधायको को तोडऩे के लिए करोडो की लालच और धमकी दे रही है।
ओमकार सिंह ने कहा कि कर्नाटक राज्यपाल ने संविधान की धज्जियां उडाते हुए लोकतन्त्र का गला घोट रहे है। कांग्रेस कमेटी के सचिव आज़म अली ने कहा कि राज्यपाल के निर्णय से आज कर्नाटक ही नही पूरे देश मे संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है, अगर भाजपा ऐसे ही तानाशाही कर के सरकार चलाएगी तो कांग्रेस जन आंदोलन कर आवाज़ उठाएगी।
धरना के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुन्नालाल सागर, प्रदेश काँग्रेस कमेटी सदस्य गौरव सिंह राठौर, सेवादल अध्यक्ष भगवान सिंह, शफी अहमद, रफत अली खान एनएसयुआई सोशल मीडिया कोर्डिनेटर मोहसिन खान, इखलास अली, एनएसयुआई अध्यक्ष जाहिद ग़ाज़ी, जमशेद तुर्क, वीरपाल सिंह यादव, सुनील कश्यप, आशु पाल सबलू अंसारी, हरीश कस्यप, शिवम वर्मा, राजेश, ऋषभ सक्सेना, चाँद बाबू, अज़हर अली, अनब आदि मौजूद रहे
Discussion about this post